JEE Mains 2026 एग्जाम अपडेट: देश भर के लाखों इंजीनियरिंग छात्र JEE Mains 2026 Session 1 की परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी बीच National Testing Agency ने इस परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। NTA द्वारा आज सम्भवतः JEE Mains 2026 session 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। सभी छात्र JEE की मुख्य वेबसाइट से इन एडमिट कार्ड्स को डाऊनलोड कर सम्पूर्ण परीक्षा का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। NTA ने हाल ही में 23 जनवरी 2026 को होने वाली के JEE Mains 2026 Session 1 की परीक्षा पोस्टपोन कर दी थी सूत्रों की माने तो उसकी नई तिथि भी एडमिट कार्ड में उपलब्ध करवाई जा रही है। हालांकि यह निर्णय केवल पश्चिम बंगाल के लिए लागू किया गया है। ऐसे में वे सभी अभ्यर्थी जो पश्चिम बंगाल से हैं और 23 जनवरी 2026 को JEE Mains 2026 Session 1 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले थे उनकी परीक्षा तिथि को अब आगे बढ़ाया दिया गया है।
NTA द्वारा लिए गए इस निर्णय की वजह से कई छात्र कन्फ्यूजन की स्थिति में आ गए थे। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह निर्णय केवल पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए ही है। देश के अन्य हिस्सों में यह परीक्षा निर्धारित और सुनियोजित टाइम टेबल के आधार पर ही गठित की जाएगी और एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में 23 जनवरी 2026 की JEE MAINS की परीक्षा पोस्टपोन करनी पड़ रही है परंतु इस निर्णय का देश के अन्य हिस्सों पर कोई असर नहीं होगा।
JEE Mains 2026 Session 1 तिथि और शेड्यूल
JEE Mains 2026 Session 1 एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है। एक सेशन जनवरी में और दूसरा सेशन अप्रैल में। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाती है जिसमें भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषय सम्मिलित किए जाते हैं। JEE MAINS के आधार पर ही छात्र JEE Advance में सम्मिलित हो पाते हैं और उसके बाद आगे का करियर निर्धारित कर पाते हैं।
JEE Mains 2026 Session 1 का तिथि शेड्यूल इस प्रकार से होने वाला है:
- 21, 22, 23, 24, 28 जनवरी BE/B.tech की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 29 जनवरी B. Arch और B. Planning की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 21,22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को रोजाना 2 शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक आयोजित होगी।
- परीक्षा में रिपोर्टिंग टाइम सुबह की शिफ्ट के लिए 7:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है।
- केवल 29 जनवरी 2026 को 1 ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी जो की सुबह की शिफ्ट बताई जा रही है।
- वहीं पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
- 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल में किसी भी शिफ्ट की कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा को 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच किसी दूसरी तारीख पर शिफ्ट करने का विचार कर रही है।
- जल्द ही नई तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध करवा दी जाएगी
JEE Mains 2026 Session 1 एडमिट कार्ड तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया
JEE Mains 2026 Session 1 का एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है की यह 17 जनवरी 2026 तक यह एडमिट कार्ड आधिकारीक वेबसाइट पर जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित डाउनलोड प्रक्रिया अपनानी होगी।
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in इस आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस मुख्य वेबसाइट पर जाने के बाद उन्हें होम पेज पर jee mains admit card 2026 का लिंक दिखाई देगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
- विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही उनकी स्क्रीन पर उनका एडमिट कार्ड आ जाता है।
- छात्र को इस एडमिट कार्ड को pdf फॉर्मेट में डाउनलोड करना होगा और इसके कम से कम 2 से 3 रंगीन प्रिंटआउट निकालना होंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद पुनः इस एडमिट कार्ड पर उपलब्ध सारे विवरण को सावधानी पूर्वक जांचना होगा।
- और किसी प्रकार की कोई त्रुटि दिखाई देती है तो जल्द से जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर जिसमें सुधार करवाना होगा।
JEE Mains 2026 Session 1 से जुड़े नए अपडेट
- JEE Mains 2026 Session 1 परीक्षा की तारीखों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है केवल वे छात्र जो पश्चिम बंगाल में रहते हैं और 23 जनवरी 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले थे उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और नई तिथि के बारे में जल्दी सूचित कर दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड और अन्य किसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बदलाव नहीं आने वाला।
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले से जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इस एडमिट कार्ड को सावधानीपूर्वक जांचना होगा और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा गेट बंद कर दिए जाएंगे।
- वहीं परीक्षा के दौरान अपने पास अपना पहचान प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से रखना होगा ।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी JEE Mains 2026 Session 1 की तैयारी पूरी कर चुकी है और जल्दी ही वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा तिथियों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल 23 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है बाकी देश के अन्य हिस्सों में पूर्व निर्धारित तिथियों और शिफ्ट के आधार पर ही परीक्षा गठित की जाएगी। ऐसे में छात्रों से निवेदन है कि वह भ्रामक खबरों से सावधान रहे और अपनी तैयारी पर ध्यान दें।












