GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी: GATE 2026 का सबसे बड़ा अपडेट आखिरकार आ चुका है। वे सभी छात्र जो लंबे समय से इस इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनके लिए IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 Admit Card अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in और GOAPS पोर्टल पर जारी कर दिया है। IIT Guwahati द्वारा जारी किया गया यह GATE 2026 Hall Ticket सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने का एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
हर वर्ष GATE परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से लाखों उम्मीदवारों को IIT, IISC, NIT,IIIT जैसे इंस्टिट्यूशन में पढ़ने का मौका मिलता है। इस परीक्षा का आयोजन हर वर्ष अलग-अलग IIT केंद्र द्वारा किया जाता है। वर्ष 2026 में यह परीक्षा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी ( IITG) द्वारा आयोजित की जा रही है। यही केंद्र GATE 2026 के प्रशासनिक कार्य को संभाल रहा है। ऐसे में आईआईटी गुवाहाटी ने 7 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
क्यों है GATE 2026 एडमिट कार्ड एक संवेदनशील दस्तावेज
GATE 2026 एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इस एडमिट कार्ड में छात्रों का संपूर्ण विवरण तो होता ही है। साथ ही इसमें होती है परीक्षा की सारी तिथियां, परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश। छात्रों के लिए यह सब जानना बेहद जरूरी होता है। इसीलिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि कई बार एडमिट कार्ड में टाइपोग्राफीकल एरर होते हैं जिसकी वजह से परीक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए समय रहते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र एडमिट कार्ड में सुधार भी करवा सकते हैं।
GATE 2026 Admit Card ऑफिशल अपडेट
GATE 2026 का एडमिट कार्ड IIT Guwahati ने अपनी वेबसाइट पर 13 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। छात्र GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026 iitg.ac.in अथवा गेट के ऑफिशल पोर्टल GOAPS पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह एडमिट कार्ड पहले 2 जनवरी को आने वाला था, परंतु प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे 13 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
GATE 2026 :परीक्षा शेड्यूल और शिफ्ट का विवरण
GATE 2026 की परीक्षा भारत के सभी केन्द्रो में गठित की जाएगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है। इसे भारत में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को गठित किया जाएगा। इसके लिए 2 शिफ्ट अलॉट की गई है:
- सुबह 9:30 से 12:30
- दोपहर 2:30 से 5:30
GATE 2026 Hall Ticket किस प्रकार डाउनलोड करें?
- GATE 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले छात्र को GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद छात्र को होम पेज पर ही GATE Admit Card 2026 का लिंक दिखाइ देगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र के सामने GOAPS Login पेज खुलेगा, छात्र को इस लॉगिन पेज पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद छात्र के सामने एक Download GATE 2026 Admit Card का विकल्प आएगा।
- यहां क्लिक करते ही छात्र को नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- इस नए पेज पर छात्र को Enrolment ID, Email ID जैसे विकल्प दिखाई देंगे।
- इन दोनों में से अपनी सुविधा अनुसार विकल्प दर्ज कर छात्रों को पासवर्ड भरना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड सत्यापित करना होगा।
- कैप्चा कोड सत्यापित होते ही सफलतापूर्वक login प्रक्रिया पूरी हो जाती है और login होते ही छात्र की स्क्रीन पर उसका एडमिट कार्ड आ जाता है।
- छात्रों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा और इसके कम से कम दो से तीन प्रिंटआउट निकालने होंगे।
- परीक्षा हॉल में डिजिटल एडमिट कार्ड वैलिड नहीं माने जाते प्रिंट आउट होना जरूरी है।
GATE 2026 एडमिट कार्ड में उपलब्ध विवरण
GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में जारी विवरण सावधानीपूर्वक चेक करना होगा। यदि इस विवरण में किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है तो जल्द से जल्द परीक्षा से संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट करना होगा। हालांकि उम्मीदवार IIT गुवाहाटी की वेबसाइट या मेल आईडी से भी एडमिट कार्ड में दिए गए एरर की शिकायत कर सकता है जिसे परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जल्द से जल्द सुधारा जाता है।
यह विवरण इस प्रकार होगा:
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर /रोल नंबर
- परीक्षा तिथि/ शिफ्ट का समय /परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- पेपर कोड
- उम्मीदवार का जनरल विवरण
- परीक्षा में पालन किए जाने वाले दिशा निर्देश
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- GATE 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार के पास वैलिड प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना पहचान प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होना भी अनिवार्य है।
- उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उपलब्ध दिए गए दिशा-निर्देश सावधानी से पढ़ने होंगे और टाइमिंग और केंद्र का ध्यान रखना होगा।
- यह परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में तिथियां और शिफ्ट को लेकर सतर्क रहे ।
- अधिक अपडेट के लिए gate2026iitg.ac.in इस वेबसाइट पर विज़िट करें।
संक्षेप में GATE 2026 एडमिट कार्ड आधिकारीक वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं। परीक्षा से पहले सही समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय में होने वाली त्रुटियां से बचे रहे।
Read More: JEE Main 2026: NTA ने जारी की सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड से पहले जरूरी अपडेट












