/
/
भोपाल में तीन सप्ताह से जारी बारिश का दौर थम चुका है, लेकिन इस दौरान भोपाल की खस्ताहाल सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो चुकी है। भोपाल टॉकीज से भारत टॉकीज चौराहा, कोलार मुख्य मार्ग और लिंक रोड नंबर 2 पर खराब सड़क के कारण लोगाें का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं बैरागढ़ से लालघाटी तक मुख्य मार्ग पर भी सड़कें उधड़ी हुई हैं।


