• Latest
  • Trending
  • All
चांदी में आई गिरावट

चांदी में 24% गिरावट: एक ही दिन में चांदी ने पलट दिया खेल!! निवेशकों को याद दिला दी 1980 के सिल्वर थर्सडे की गिरावट

January 31, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Business

चांदी में 24% गिरावट: एक ही दिन में चांदी ने पलट दिया खेल!! निवेशकों को याद दिला दी 1980 के सिल्वर थर्सडे की गिरावट

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
January 31, 2026
in Business
चांदी में आई गिरावट

चांदी में आई गिरावट

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

चांदी में 24% गिरावट: यदि आप भी निवेश की दुनिया में थोड़ी बहुत रुचि रखते हैं तो आज चांदी का हाल देखकर आपका दिल भी जरूर बैठ गया होगा। जी हां, एक ही दिन में चांदी करीब 96 हजार प्रति किलो सस्ती हो गई। वहीं चांदी जो कल तक रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज कर रही थी आज धड़ाम से नीचे गिर गई। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या चांदी में लगा हुआ पैसा डूब जाएगा? कहीं बाजार में 1980 जैसा सिल्वर थर्सडे का इतिहास तो नहीं दोहराया जाएगा?

जी हां, 30 जनवरी 2026 कमोडिटी निवेश के क्षेत्र में काफी खराब दिन था, क्योंकि आज चांदी की कीमत में अचानक से भयानक मोड़ ले लिया। MCX पर चांदी के भाव में एक साथ 24% यानी करीबन 96 हजार प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई। यह वही चांदी है जिसके भाव कल तक आसमान छू रहे थे आज रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ बंद हुए। इस घटना ने निवेशकों को सदमे में डाल दिया है। हर कोई शुक्रवार की रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से चौंक गया है।

चांदी के दाम में गिरावट के मुख्य कारण

  • शाम को मार्केट बंद होते होते चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर नीचे गिर चुके थे, जिसमें प्रति किलोग्राम 96,000 रुपए की कटौती दर्ज की गई। इसका सबसे बड़ा कारण प्रॉफिट बुकिंग बताया जा रहा है। क्योंकि चांदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद लोगों ने इसे बेचना शुरू कर दिया जिसकी वजह से बाजार पर दबाव बढ़ता गया। फिजिकल चांदी बिकने लगी और दाम कम हो गए।
  • चांदी के कीमत में गिरावट का दूसरा मुख्य कारण डॉलर की मजबूती रहा, क्योंकि जब-जब डॉलर मजबूत हो जाता है तब कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है।
  • चांदी की कीमतों में गिरावट का एक और कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव भी रहा क्योंकि जब बाहर भाव गिरते हैं तो भारत में भी इसका असर पड़ता है।
  • और जब एक बार कीमत गिरनी शुरू हुई तो लोगों में डर फैल गया लोगों ने जल्दी-जल्दी चांदी बेचनी शुरू कर दी जिसकी वजह से गिरावट और तेज हो गई।

क्या आज की हालत 1980 के सिल्वर थर्सडे की तरह है?

आज जब चांदी का मार्केट गिर रहा था तब निवेशकों में ऐसा ही डर देखा गया जैसा 1980 के दौरान बाजार में देखा गया था। लेकिन सीधी भाषा में कहें तो आज हालात उतने खराब नहीं हुए। 1980 में चांदी की कीमत 90% तक गिर गई थी लेकिन आज गिरावट 24% पर रुक गई है। आज बाजार पर किसी एक व्यक्ति या एक तबके का कब्जा नहीं है। बाजार के नियम आज पहले से ज्यादा सख्त हैं। सट्टेबाजी नहीं हो रही। लेकिन बाजार की गिरावट इतना स्पष्ट कर देती है कि जो चीज तेजी से ऊपर जाती है वह इतनी तेजी से गिर भी सकती है।

RelatedPosts

SBI Strike 2026

SBI Strike 2026: 48 घंटे की हड़ताल!! ATM से लेकर ट्रांजैक्शन तक क्या होगा बंद? जानिए पूरी डिटेल

May 7, 2026
Gold Price Drop 2026: क्या थम गई सोने की रफ्तार? $4,614 तक लुढ़की कीमतें, जानें क्यों सेफ-हेवन डिमांड भी नहीं बचा पा रही सोना

Gold Price Drop 2026: क्या थम गई सोने की रफ्तार? $4,614 तक लुढ़की कीमतें, जानें क्यों सेफ-हेवन डिमांड भी नहीं बचा पा रही सोना

May 6, 2026
Google Wallet में आधार कार्ड

Google Wallet में आधार कार्ड जोड़ना हुआ आसान… फिजिकल कार्ड भूल जाओ अपनाओ यह तरीका!!

April 30, 2026
आज का सोने और चाँदी भाव 29 अप्रैल 2026

आज का सोने और चाँदी भाव 29 अप्रैल 2026: जानिए MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का पूरा अपडेट

April 29, 2026

क्या है 1980 के सिल्वर थर्सडे की कहानी?

1980 का सिल्वर थर्सडे इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। क्योंकि इस दिन चांदी में 90% की गिरावट दर्ज की गई थी। 1980 के सिल्वर थर्सडे की कहानी भी आज की तरह ही है जब अचानक से चांदी में जोरदार गिरावट देखी गई। यह घटना 27 मार्च 1980 को अमेरिका के बाजार में घटी जिसे आज भी सिल्वर थर्सडे के नाम से जाना जाता है।

असल में इस घटना में अमेरिका के हंट ब्रदर का हाथ था। तीन अमेरिकी भाई जिन्होंने चांदी के बाजार को नियंत्रित करने की कोशिश की। बड़े पैमाने पर चांदी खरीदी और चांदी के स्टॉक को अपने कब्जे में ले लिया। इसका परिणाम यह हो गया की चांदी की कीमत जो $6 वह बढ़कर उन $50 प्रति औंस पर पहुंच गई। मतलब सीधा-सीधा 713% की वृद्धि। लेकिन धीरे-धीरे अमेरिकी सरकार ने कीमती धातुओं से जुड़े मार्जिन नियमों को कड़ा कर दिया और यही से शुरू हुई हंट ब्रदर की मुश्किलें। क्योंकि वे अब सौदा नहीं कर पा रहे थे मजबूरन उन्हें चांदी बेचनी पड़ी। हद इतनी हुई की चांदी की कीमत 50% घटकर सीधा $11 पर पहुंच गई, जिसकी वजह से वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई और सिल्वर निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

चांदी की गिरावट के बाद अब निवेशकों की रणनीति क्या होनी चाहिए ?

  • आज चांदी में इतनी बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को सबसे पहले तो संयम बरतना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गलत फैसला नुकसान को और बढ़ा देता है।
  • इसीलिए जल्दबाजी में किसी भी प्रकार की खरीदी या बिक्री न करें।
  • यदि आपके पास पहले से ही चांदी रखी है तो डर से ना बेचें और अगर खरीदने का मन है तो एक साथ पूरा पैसा लगाने की जगह थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्ट करें।
  • कई बार बाजार में कीमतें बहुत तेजी से गिरती है और बाजार कुछ दिन अस्थिर रहता है लेकिन धीरे-धीरे यह स्थिति बेहतर भी होती है इसीलिए धैर्य रखें।
  • यदि आपको निवेश करना ही है तो पूरा पैसा चांदी में ना लगाएं बल्कि अपने पोर्टफोलियो को बेहतर करें ताकि जोखिम कवर हो सके।
  • सोशल मीडिया और व्हाट्सएप की खबरों से सावधान रहे क्योंकि यह गिरावट 1980 के गिरावट की तरह नहीं है, आज नियम काफी कड़े हो चुके हैं।
  • सबसे जरूरी बात निवेश में उतार-चढ़ाव बना रहता है यदि दीर्घकालीन अवधि का निवेश करते हैं तो निश्चित ही फायदा होगा परंतु ध्यान रखें लमसम की जगह SIP को ही चुनें।

शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को चांदी में आई यह 24% की गिरावट केवल एक खबर नहीं है, यह एक संकेत है जो याद दिलाता है कि बाजार हमेशा एक जैसा नहीं होता। हालांकि लालच हमेशा महंगा पड़ सकता है। इसीलिए यदि निवेश करने के बाद रिटर्न की इच्छा रखते हैं तो संयम से काम लें, जल्दबाजी से बचें और एक साथ एक ही पोर्टफोलियो में निवेश करने की जगह डायवर्सिफिकेशन का रास्ता चुनें जिससे जोखिम कवर होता रहे और रिटर्न ज्यादा मिले।

Read More: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन: मोबाइल की लत पर सरकार होगी सख्त!! गोवा और आंध्र प्रदेश में शुरू हुई बचपन बनाम मोबाइल की जंग

ADVERTISEMENT
Previous Post

जेंटल पेरेंटिंग की समस्या: क्या जेंटल पेरेंटिंग सच में काम करती है? या यह सिर्फ सोशल मीडिया का भ्रम है?

Next Post

मर्दानी 3 रिव्यू: क्या रानी मुखर्जी की दमदार वापसी फिर दिल जीत पाएगी?

Next Post
मर्दानी 3 रिव्यू: क्या रानी मुखर्जी की दमदार वापसी फिर दिल जीत पाएगी?

मर्दानी 3 रिव्यू: क्या रानी मुखर्जी की दमदार वापसी फिर दिल जीत पाएगी?

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे: ट्रंप, बिल गेट्स और मीरा नायर के नाम ने क्यों मचा दी है हर जगह खलबली?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.