• Latest
  • Trending
  • All
जेंटल पेरेंटिंग की समस्या

जेंटल पेरेंटिंग की समस्या: क्या जेंटल पेरेंटिंग सच में काम करती है? या यह सिर्फ सोशल मीडिया का भ्रम है?

January 30, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Lifestyle

जेंटल पेरेंटिंग की समस्या: क्या जेंटल पेरेंटिंग सच में काम करती है? या यह सिर्फ सोशल मीडिया का भ्रम है?

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
January 30, 2026
in Lifestyle
जेंटल पेरेंटिंग की समस्या

जेंटल पेरेंटिंग की समस्या

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

जेंटल पेरेंटिंग की समस्या: सोशल मीडिया पर आजकल कई नए-नए टर्म सुनने को मिल रहे हैं। उनमें से एक है जेंटल पेरेंटिंग, जेंटल पेरेंटिंग बच्चों को पालने का एक तरीका है जिसमें माता-पिता अपना तनाव और दबाव बच्चों पर नहीं निकालते। बल्कि प्यार से बच्चों को जिम्मेदार बंना की कोशिश करते हैं। आजकल सोशल मीडिया, पेरेंटिंग ब्लॉग्स और एक्सपर्ट्स के बीच में यह शब्द बहुत लोकप्रिय हो चुका है। कई लोग तो इस शब्द का इस्तेमाल कर आदर्श परिवार बनने की होड़ में भी जुड़ चुके हैं। लेकिन कुछ लोग इसे बच्चों को ज्यादा छूट देने वाला तरीका कहकर खारिज कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या जेंटल पेरेंटिंग सच में सही है या सिर्फ एक ट्रेंड है?

क्या है जेंटल पेरेंटिंग

जेंटल पेरेंटिंग असल में परवरिश का एक साधारण सा फार्मूला है जिसमें बच्चों को सम्मान, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव के साथ पाला जाता है। इसमें माता-पिता को बच्चों को मारने, डांटने, चिल्लाने, सजा देने से रोका जाता है। यहां हर काम के पीछे बच्चे की भावना समझने पर जोर दिया जाता है। जेंटल पेरेंटिंग मुख्य रूप से चार स्तंभों पर टिकी होती है

  • बच्चों को एक इंसान की तरह देखना ना कि उन्हें कंट्रोल करना
  • बच्चों की भावनाओं को समझने की कोशिश करना
  • बच्चों के व्यवहार के पीछे का कारण जानना
  • और प्यार के साथ स्पष्ट नियम बनाना

क्या जेंटल पेरेंटिंग सच में फायदेमंद है?

सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड को देखते हुए और पेरेंटिंग ब्लॉग को देखते हुए यही लगता है कि जेंटल पेरेंटिंग सच में बहुत फायदेमंद है।

RelatedPosts

Lemon water

Lemon water: भीषण गर्मी में तुरंत राहत देगा नींबू पानी, जानें ज़्यादा फ़ायदों के लिए कब पीना चाहिए?

May 7, 2026
Health Tips

Health Tips : नजर तेज करने एक चम्मच फांक लें ये पाउडर, तुरंत मिलेगा आराम, जानें क्या है प्रक्रिया ?

May 6, 2026
आम

क्या ज़्यादा आम खाने से शरीर में बढ़ती है गर्मी? जानिए फायदे, नुकसान और सही मात्रा

May 5, 2026
Green Tea benefits

Green Tea benefits: सुबह या रात ग्रीन टी पीना कब होती है ज्यादा बेहतर है, जानें इसे पीने सही समय और तरीका?

May 5, 2026
  • क्योंकि जेंटल पेरेंटिंग बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है। उन्हें एक्सप्रेस करने का मौका देती है।
  • इस प्रकार की परवरिश में बच्चे संवाद करना जानते हैं। झूठ बोलने और डरने की बजाय बच्चे माता-पिता से खुलकर बात करते हैं।
  • ऐसे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ जाता है और वह खुद को गलत नहीं मानते। बल्कि अपनी गलती से सीखते हैं।
  • जेंटल पेरेंटिंग से बच्चों के मन में डर नहीं आता, तनाव नहीं आता बल्कि समझ पैदा होती है।

जेंटल पेरेंटिंग को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमियां

  • जेंटल पेरेंटिंग को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि इसमें डिसिप्लिन नहीं होता, बल्कि असल में जेंटल पेरेंटिंग का आधार ही डिसिप्लिन है।
  • कई अभिभावकों का मानना है कि इस प्रकार की पेरेंटिंग से बच्चे जिद्दी हो जाते हैं बल्कि इस केस में बच्चे जिद करते ही नहीं वह शेयर करना सीख जाते हैं।
  • एक और मान्यता भारत के परिवारों में देखी जा रही है कि जेंटल पेरेंटिंग भारत में काम नहीं करता असल में भारत में जेंटल पेरेंटिंग की कॉन्सेप्ट तो सदियों से रही है जहां बच्चों को बोलने और वाद विवाद में हिस्सा लेने का अधिकार दिया जाता था।

जेंटल पेरेंटिंग में आने वाली समस्याएं और उनके निदान

जेंटल पेरेंटिंग को परवरिश का सबसे सही तरीका बताया जा रहा है। इसमें बच्चों की भावनाओं को समझने की बात कही जाती है। उन्हें बिना डांट और मार के अनुशासन सीखाने की कोशिश की जाती है। परंतु इस पूरी प्रक्रिया में कुछ गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है जैसे की,

सीमाओं की कमी होना: जेंटल पेरेंटिंग की सबसे बड़ी कमी है सीमाओं का स्पष्ट न होना, माता-पिता बच्चों से नर्म पेश आने के चक्कर में केवल बच्चों की भावना को ही प्राथमिकता देते हैं। इस चक्कर में वह उनके व्यवहार को सुधारना भूल जाते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि बच्चा समझ ही नहीं पता कि रुकना कहां है? यह बच्चों को सुरक्षा नहीं बल्कि भ्रम देता है।

माता-पिता में थकावट: जेंटल पेरेंटिंग में माता-पिता यह नहीं समझ पाते कि केवल बच्चों के पॉइंट ऑफ व्यू को ही नहीं सुनना है। कई बार माता-पिता शांत समझदार और नियंत्रित होने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन हर व्यक्ति की एक सीमा होती है। ऐसे में लगातार खुद को शांत बनाए रखने के चक्कर में माता-पिता मेंटली एग्जास्ट हो जाते हैं जो की साइकोलॉजी के अनुसार माता-पिता के लिए गलत है।

अनुशासन की कमी: जेंटल पेरेंटिंग के चक्कर में माता-पिता बच्चों को अनुशासन सीखाना भूल जाते हैं। वे समझते हैं कि बच्चों को हर बात समझाने से बच्चा समझ जाएगा। लेकिन उसे उदाहरण देकर नहीं समझाते। प्रत्येक इंसान की साइकोलॉजी है कि गलती से ही व्यक्ति सीखता है ऐसे में जेंटल पेरेंटिंग में भी उदाहरण देकर ठोस परिणाम बताने चाहिए।

उम्र के अनुसार पेरेंटिंग के प्रकार में बदलाव: जेंटल पेरेंटिंग का अर्थ यह नहीं होता कि सभी बच्चों पर एक जैसा स्ट्रक्चर अपनाया जाए। कुछ बच्चों के स्वभाव के अनुसार इसके स्ट्रक्चर में बदलाव लाना पड़ता है। खासकर ऐसे बच्चे जिन्हें बिहेवियर इशू या स्पेशल नीड्स है उनके साथ जेंटल बातचीत काफी नहीं होती।

माता-पिता का खुद इमोशनल हील न होना: कई बार ऐसे माता-पिता जिन्हें बचपन में खुद ही मार और दंड झेलनी पड़ी हो वह काफी एग्रेसिव हो जाते हैंम इसीलिए ऐसे माता-पिता के लिए जेंटल पेरेंटिंग स्ट्रक्चर अपनाना काफी कठिन हो जाता है। इसीलिए जरूरी है की माता-पिता पहले खुद के साथ व्यवहार बदलें और फिर बच्चों के साथ जेंटल बने।

जेंटल पेरेंटिंग की सोच गलत नहीं है, परंतु इसे लागू करने के नियम अलग-अलग होने चाहिए। जेंटल पेरेंटिंग कोई फैशन नहीं है एक जागरूक परवरिश है। जहां बच्चों को आपका प्रोजेक्ट नहीं बनाया जाता बल्कि बच्चों को उनका मत रखना, उन्हें उनकी समझ से काम करने की छूट दी जाती है। जेंटल पेरेंटिंग में भरपूर सब्र की आवश्यकता होती है। इसलिए जेंटल पेरेंटिंग वे माता-पिता ही अपना पाते हैं जो खुद इमोशनली हील हैं, संवेदनशील है और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

Read More: https://stackumbrella.in/6-simple-changes-lifestyle-tips-for-healthy-life/

ADVERTISEMENT
Previous Post

भारत vs न्यूज़ीलैंड 5वाँ टी20i मैच : समय, तारीख, प्लेइंग 11और मैच विवरण

Next Post

चांदी में 24% गिरावट: एक ही दिन में चांदी ने पलट दिया खेल!! निवेशकों को याद दिला दी 1980 के सिल्वर थर्सडे की गिरावट

Next Post
चांदी में आई गिरावट

चांदी में 24% गिरावट: एक ही दिन में चांदी ने पलट दिया खेल!! निवेशकों को याद दिला दी 1980 के सिल्वर थर्सडे की गिरावट

मर्दानी 3 रिव्यू: क्या रानी मुखर्जी की दमदार वापसी फिर दिल जीत पाएगी?

मर्दानी 3 रिव्यू: क्या रानी मुखर्जी की दमदार वापसी फिर दिल जीत पाएगी?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.