भारत का पासपोर्ट हुआ मजबूत: यात्राएं करने के शौकीन लोगो के लिए खुशखबरी आई है। अब विदेश यात्रा का मन बनाने वालों के लिए 55 देशों ने बिना वीज़ा के एंट्री की परमिशन दे दी है। जी हां, किसी भी देश की वैश्विक ताकत की पहचान उस देश की अर्थव्यवस्था और उस देश के पासपोर्ट से की जा सकती है। देश का पासपोर्ट जितना मजबूत होता है, उसके नागरिकों के लिए अन्य देशों में घूमना, पढ़ाई करना, नौकरी करना और व्यापार करना बहुत आसान हो जाता है।
इसी ताकत को मापने के लिए हर साल एक इंडेक्स बनाया जाता है जिसे Henley Passport Index के नाम से जाना जाता है। 2026 के हैनले पासपोर्ट रैंकिंग में भारत के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आ रही है। इस वर्ष भारत ने 5 स्थान ऊपर की ओर छलांग लगा ली है और इस बार 80 वां स्थान हासिल कर लिया है और अब भारत के नागरिक लगभग 55 देश में visa free ट्रेवल कर सकते हैं।
इससे पहले भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 85 वे नंबर पर थी जिसमें इस वर्ष काफी हद तक सुधार देखा जा रहा है। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और भारत का वैश्विक स्तर ऊंचा उठ रहा है वैसे-वैसे कई देश भारत की तरफ मित्रता का हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी के चलते कई देशों ने अब भारत को Visa Free या Visa On Arrival की सुविधा दे दी है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भारत का पासपोर्ट अब धीरे-धीरे मजबूत बन रहा है।
क्या होता है हैनले पासपोर्ट इंडेक्स?
हैनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया की सबसे भरोसेमंद और मशहूर पासपोर्ट रैंकिंग लिस्ट है। इसे हैनले एंड पार्टनर्स नाम की अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंसी कंपनी जारी करती है। जो यह दिखाता है कि किस देश का पासपोर्ट कितना ताकतवर है। अर्थात किस देश के नागरिक बिना वीजा कितने देश में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही कौन से देश के नागरिकों को विजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। इस इंडेक्स को बनाने के लिए सारा डाटा इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से लिया जाता है। इसमें दुनिया के 199 पासपोर्ट शामिल किए जाते हैं। इन 199 पासपोर्ट और 227 देश में भारत अब 80 वे क्रमांक पर पहुंच चुका है।
कौन से देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर?
- दुनिया भर में सबसे ताकतवर पासपोर्ट सिंगापुर का माना जाता है। हैनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर के नागरिक 192 देश में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
- इसके बाद दूसरे स्थान पर आता है जापान और कोरिया का नंबर, इन देशों के नागरिक 188 देश में बिना वीजा की यात्रा कर सकते हैं।
- इसके बाद डेनमार्क्स, स्वीटजरलैंड, स्पेन और लक्जमबर्ग के पासपोर्ट का नंबर आता है।
भारत के पासपोर्ट की स्थिति और रैकिंग में सुधार
हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के अनुसार वर्तमान में भारत 80 वे स्थान पर है। इससे पहले भारत 85 वे स्थान पर था। इस बार इसमें 5 रैंकिंग की बढ़ोतरी हुई है। अब भारत के लोग 55 देश में बिना वीजा या विजा ऑन अराइवल से यात्रा कर सकते हैं। भारत के साथ 80 वे नंबर पर नाइजर और अल्जीरिया जैसे देश भी शामिल है।
भारत के लिए वीजा फ्री /विजा ऑन अराइवल देश की सूची
भारत के लिए वीजा फ्री देश की सूची काफी लंबी है लेकिन प्रमुख देशों के नाम इस प्रकार से हैं :
- भूटान, नेपाल, मालदीव्स
- थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया
- लाओस, कंबोडिया, म्यांमार, श्रीलंका
- कोस्टल आईलैंड्स
- अफ्रीका और कैरेबियाई के कुछ देश
लेकिन आज भी भारत के लिए यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अन्य विकसित देशों में प्रवेश करने के लिए वीजा लेना अनिवार्य है। जिस दिन यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी उसे दिन समझ लिया जाएगा कि भारत अब एक ताकतवर राष्ट्र बन चुका है।
संक्षेप में कहें तो Henley Passport Index के एनालिसिस ने स्पष्ट रूप से बता दिया है की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रेस में अभी भी Singapore Passport आगे है और इसके बाद Japan और Korea का नंबर आता है। इन बड़े देशों तक पहुंचने के लिए भारत को अभी भी एक बहुत बड़ा सफर तय करना होगा। हालांकि समय के साथ स्थिति में सुधार हो रहा है।
Read More:सोमनाथ मंदिर के 6 रहस्य : सृष्टि का पहला ज्योतिर्लिंग और उसके वह रहस्य जो किताबों में नहीं मिलते












