भारत की राजनीति में शायद ही ऐसा पहली बार होने जा रहा है जहां 1 महीने के अंदर दो राज्य के मुख्यमंत्री इस्तिफा दे चुके हैं पहले गुजरात के सीएम ने इस्तिफा देकर सबको हैरान कर दिया था और अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक से पहले इस्तीफा देने का फैसला किया है।

भारत की राजनीति में शायद ही ऐसा पहली बार होने जा रहा जहां 1 महीने के अंदर दो राज्य के मुख्यमंत्री इस्तिफा दे चुके हैं पहले गुजरात के सीएम ने इस्तिफा देकर सबको हैरान कर दिया था और अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक से पहले इस्तीफा देने का फैसला किया है।
Capt Amarinder Singh steps down as Punjab Chief Minister
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/SsP6eoEB9M#PunjabCongress #AmarinderSingh pic.twitter.com/wN87PYjbEJ
मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार पहले दिन में अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और उनके बार-बार अपमान किए जाने पर नाराजगी और नाराजगी व्यक्त की।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह फैसला उनके करीबी विधायकों की चंडीगढ़ में उनके सरकारी आवास पर दोपहर दो बजे के बाद हुई बैठक में लिया गया।
कई दिनों से सीएम के दावेदार माने जा रहे नवजोत सिंह सिध्ध्दू पंजाब के नये सीएम की जल्द ही शपथ ले सकते हैं। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक और नाम सबसे आगे चल रहा है। सुनील जाखड़ कांग्रेस में एक प्रमुख हिंदू नेता हैं जो नए सीएम बन सकते हैं। जाखड़ मूलरूप से अबोहर के गांव पंजकोसी के रहने वाले हैं।