दिशा पटानी-तलविंदर अफेयर: बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहां आए दिन किसी न किसी एक्टर/एक्ट्रेस का नाम ग्लैमर, फिटनेस या अफेयर के लिए सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में एक नाम इसी कैटेगरी में आकर जुड़ा है और वह नाम है दिशा पटानी का। जी हां, अपनी बोल्ड अदाओं, तस्वीरों, जबरदस्त फैन फॉलोइंग से दिशा पटानी आए दिन चर्चा में जरूर रहती हैं। परंतु इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह है सोशल मीडिया पर चलाया जाने वाला दिशा पटानी-तलविंदर अफेयर हैशटैग।
जी हां, हाल ही में दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही बवाल मच गया है। क्योंकि इस वीडियो में दिशा पटानी जिसके साथ दिख रही है वह भी कोई छोटी-मोटी हस्ती नहीं बल्कि एक जाना माना नाम है। जी हां, यह नाम है तलविंदर का। तलविंदर वह सिंगर है जो आमतौर पर हमेशा पेंट या मास्क लगाकर ही सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के यह चर्चित सिंगर दिशा पटानी के साथ बिना मास्क के हाथों में हाथ डाले एकदम कंफर्टेबल दिखाई दिए।
नूपुर-स्टेबिन की शादी में मिले तलविंदर और दिशा पटानी
दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर दोनों ही हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी अटेंड करने के लिए गए थे। हालांकि दिशा पटानी, मौनी रॉय के साथ इस फंक्शन में पहुंची थी। परंतु शादी के फंक्शन में दिशा पटानी और तलविंदर को हाथों में हाथ डाले साथ में घूमते फिरते देखा गया। कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की इवेंट का यह वीडियो अब डेटिंग की अफवाह की वजह बन गया है।
कौन है यह मिस्ट्री मैन तलविंदर ?
तलविंदर को म्यूजिक वर्ल्ड में Talwiinder के नाम से जाना जाता है। तलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक अलग ही किरदार हैं। वह उन सिंगर्स में से हैं जो आमतौर पर अपने प्रोग्राम या कंसर्ट में मास्क और पेंट लगाए हुए दिखाई देते हैं। अपनी असली शक्ल में तलविंदर ने आज तक कोई परफॉर्मेंस नहीं किया। क्योंकि उनका मानना है कि उनकी पहचान म्यूजिक है उनका चेहरा नहीं। इसीलिए उन्हें मिस्ट्री सिंगर भी कहा जाने लगा है। तलविंदर के गाने यूथ के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। यहां तक की स्पॉटिफाई, साउंडक्लाउड और युट्युब जैसे प्लेटफार्म पर तलविंदर की अपनी अलग फैन बेस है। लेकिन हाल ही में दिशा पटानी के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तलविंदर बिना मास्क लुक में दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हो-हल्ला मच गया है।
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप
दिशा पटानी की लव लाइफ की बात हो और टाइगर श्रॉफ का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है? दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ दोनों की नजदीकियां बागी 2 के दौरान बनी और यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में भी गिनी जाने लगी। हालांकि लंबे समय तक दोनों एक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन दोनों ने कभी भी ऑफिशियल लेबल नहीं दिया। फिर कुछ दिनों बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने ब्रेकअप की वजह पर्सनल डिफरेंसेज थे।
क्या तलविंदर-दिशा का अफेयर सच है या अफवाह?
सोशल मीडिया पर दिशा पटानी और तलविंदर का वीडियो काफी वायरल किया जा रहा है। आज मेन स्ट्रीम मीडिया में भी यह खबर हैडलाइन बनी हुई है। परंतु अब सवाल यह आता है कि क्या दिशा पटानी और तलविंदर सच में डेट कर रहे हैं? तो इसका जवाब अभी तक स्पष्ट रूप से मिला नहीं है। क्योंकि ना दिशा पटानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है और ना ही तलविंदर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि। सबसे खास बात दोनों को इससे पहले कभी भी साथ में देखा भी नही गया है। हालांकि हो सकता है कि यह सिक्के का केवल एक पहलू हो और दोनों केवल अच्छे दोस्त हों जो शादी के दौरान आपस में मिल गए और दोनों ने साथ में एंजॉय भी किया। हालांकि यह भी हो सकता है कि सच में दिशा पटानी और तलविंदर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हों परंतु अभी तक कुछ भी जाहिर न किया हो। शायद इसीलिए दोनों इस वीडियो में एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
कुल मिलाकर जो भी हो, फैंस दिशा पटानी और तलविंदर के इस वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दिशा पटानी और तलविंदर की इस जोड़ी को बेहद खास बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे नेक्स्ट फेमस कपल बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस जोड़ी के खिलाफ भी हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सच है या अफवाह यह तो अब दिशा पटानी और तलविंदर के बयान के बाद ही पता चलेगा।
Read More: मर्दानी 3 रिलीज़ डेट: धुरंदर पार्ट 2 से पहले होगी रानी मुखर्जी की वापसी, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान












