दिशा पटानी तलविंदर अफेयर: बॉलीवुड में इन दिनों दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर का नाम काफी जोरों से गूंज रहा है। दिशा पटानी की रेड ड्रेस वाली पोस्ट पर पंजाबी सिंगर तलविंदर का लाइक आना और दोनों का एक साथ बार-बार देखा जाना यही वजह है कि दोनों को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बल्कि दोनों के बीच एक बड़ा कनेक्शन मौनी रॉय क्यूपिड के रोल में नजर आ रही हैं।
जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर दिशा पटानी की स्टाइलिश रेड गाउन वाली तस्वीर सामने आई हैं जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फोटोस में दिशा काफी कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।हालांकि दिशा के इसके पहले भी कई सारे फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं परंतु इस फोटो की सबसे खास बात है कि इस पर दो विशेष लोगों के रिएक्शन; एक है मौनी रॉय जो दिशा की तारीफ करते नहीं थक रही और दूसरा है पंजाबी सिंगर तलविंदर का लाइक जो कि अब गॉसिप की वजह बन चुका है।
नूपुर स्टेबिन के रिसेप्शन ओर दिशा और तलविंदर दिखे साथ
बता दें कुछ समय पहले ही दिशा पटानी, मौनी रॉय और पंजाबी सिंगर तलविंदर को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के फंक्शंस में उदयपुर में एक साथ देखा गया। अब यह तीनों एक बार फिर से नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन में स्पॉट किए गए। यह पहली बार नहीं था कि तीनो एक साथ देखे गए। तीनो उदयपुर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट हुए। यहां तक की एक ही गाड़ी में भी बैठे। अब यह ड्रेस वाली पोस्ट जिसमें अचानक से तलविंदर का लाइक आना और दोनों का मोनी रॉय वाला कनेक्शन यह कोई आम इशारा नहीं है।
क्या मौनी बन रही हैं दोनों के बीच ब्रिज?
सोशल मीडिया यूज़र्स की पारखी नजरों से कुछ भी नहीं छुपता और लोगों ने दिशा पटानी की इस रेड ड्रेस वाली ग्लैमरस फोटो में तलविंदर का लाइक ढूंढ निकाला। अब एक बार फिर से दोनों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि रिसेप्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें यह देखा गया की दिशा पटानी, मौनी रॉय और तलविंदर रिसेप्शन में भी एक साथ थे। हालांकि पैप्स को देखकर दोनों एक दूसरे से दूर चले जाते। लेकिन फिर भी दिशा पटानी कई बार पलट-पलटकर तलविंदर को देखती रहतीं और दोनों के बीच ब्रिज का काम करती रही मौनी रॉय जो कभी दिशा पटानी के साथ दिखती तो कभी तलविंदर के साथ।
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराज़ी तलविंदर को कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तलविंदर ने केवल अपने मुंह पर फेस मास्क लगाए हुआ था और पैप्स को देखकर उन्होंने पहले तो मिडिल फिंगर दिखाई लेकिन उनके साथ के मित्र ने उन्हें कवर कर लिया तो झटपट तलविंदर ने पोज़ बदल दिया और पैप्स को डिफरेंट पोज में फोटोस दे दी। लेकिन मिडिल फिंगर दिखाने का साफ मतलब है कि तलविंदर प्राइवेसी में दखल देने पर गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
रेड ड्रेस में दिशा का कातिलाना अंदाज़ देखकर तलविंदर हुए घायल
दिशा पटानी ने हाल ही में नूपुर सी और स्टेबिन बैंक के रिसेप्शन में पहनी हुई अपनी रेड ड्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह फोटोस काफी ग्लैमरस हैं। इसमें डीप नेकलाइन वाला रेड ड्रेस पहने दिशा पटानी किसी हॉलीवुड अप्सरा की तरह प्रतीत होती हैं। एकदम फिटिंग वाली यह बॉडीकॉन रेड ड्रेस दिशा पटानी पर बेहद ही सूट कर रही है। वही तलविंदर इस रिसेप्शन में ब्लैक ड्रेस कोड में दिखाई दिए और मोनी रॉय दिखीं व्हाइट साड़ी में। हालांकि इन सभी में से दिशा पटानी बेहद अलग और बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी। शायद इसीलिए तलविंदर बार-बार दिशा पटानी के पास जा रहे थे परंतु पैप्स को देखते ही वह दूर हो जाते।
सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रिया
इस ड्रेस के फोटोज इंस्टाग्राम पर आते ही फैन्स ने कमेंट की बौछार कर दी है। फैन्स दिशा पटानी की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि कुछ फैंस सोशल मीडिया पर दिशा पटानी और तलविंदर के रिश्ते को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मौनी को असली गेम प्लेयर और क्यूपिड बता रहे हैं,तो कुछ लोग दिशा पटानी और तलविंदर से कह रहे हैं कि दोस्ती है तो क्यों छुपाना? कुछ कह रहे हैं की दिशा काफी खुश लग रही है बस यही इंपॉर्टेंट है। मतलब अब यह मामला सिर्फ पोस्ट तक सीमित नहीं रहा बल्कि टॉप ट्रेंडिंग सेलेब स्टोरी बन चुका है।
दिशा पटानी की यह रेड ड्रेस वाली पोस्ट अब केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि एक पर्सनल लाइफ पोस्टर बना चुकी है, क्योंकि इस पोस्ट पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है उनका तलविंदर के साथ कनेक्शन और मौनी का क्यूपिड वाला रोल और दोनों की मीडिया के साथ खेली जाने वाली आंख मिचौली। हालांकि मीडिया की आंखों से कुछ भी नहीं छुपता और जल्द ही सच सबके सामने आ ही जाएगा।
Read More: दिशा पटानी-तलविंदर अफेयर: वायरल मोमेंट या सच में प्यार की शुरुआत?? दिशा पटानी और तलविंदर के कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल!!












