छत्तीसगढ़ में 7 मोर्चा संगठनों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति हुई। छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP में मंथन का दौर जारी है। इसमें आरक्षण, किसानी, कानून व्यवस्था, धार्मिक विवाद जैसे मुद्दों के बीच भूपेश बघेल से पार पाने की रणनीति पर...

Credit: Google[/caption]
साव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। समापन सत्र में BJP के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा, लक्ष्य एक होने से आपसी सामंजस्य को और मजबूत कर 2023 में बड़े अंतर से सरकार बनाना है। 2024 में मोदी जी के सिद्धांत को और मजबूत करना है। यही इस संयुक्त बैठक का उद्देश्य है।
[caption id="attachment_19005" align="alignnone" width="716"]
Credit: Google[/caption]
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, जिस मोर्चा को जो जिम्मेदारी मिली है उसे निचले तबके तक ले जाकर परिवर्तन की बयार बहानी है। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल भान, बिहार से महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबू भाई गबेलिया, कोमल राजपूत, बजरंगी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, ओबीसी मोर्चा से खिलावन साहू, गुजरात से वेल जी भाई मेसानी, चंदूलाल साहू, रमेश चंद्राकर, युवा मोर्चा से आलोक डंगस आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: Sidharth-Kiara Wedding: इस चर्चित जोड़ी ने की एक दूसरे के साथ अपनी परमानेंट बुकिंग, यहाँ देखे तस्वीरें