BCCI Update Ind vs Aus, 2023: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट के मैदान पर वापसी कब होगी, इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI की मेडिकल ने स्पष्ट किया है कि 2023 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह को फिट करने की प्लानिंग है। बता दें...
BCCI Update Ind vs Aus, 2023: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट के मैदान पर वापसी कब होगी, इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI की मेडिकल ने स्पष्ट किया है कि 2023 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह को फिट करने की प्लानिंग है।
बता दें कि बुमराह भारत के तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उनकी न्यूजीलैंड में हुई पीठ की सर्जरी सफल रही है। अब वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में घर पर खेले जाने वाले पुरुष वन-डे वर्ल्ड कप के लिए फिट हो सकते हैं।
[caption id="attachment_28023" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
ESPN क्रिक इंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह के मार्च के अत तक न्यूजीलैंड में रहने की आशंका है और अगस्त से ही गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं। (BCCI Update)
बुमराह की वापसी का क्या?
रिपोर्ट में कहा गया है कि BCCI के मेडिकल स्टाफ द्वारा तैयार की गई उनकी वापसी के लिए रोडमैप अगस्त तक की निर्धारित की गई है। उसके बाद धीरे-धीरे उनका काम का बोझ बढ़ जाएगा, साथ ही उन्हें वर्ल्ड कप के लिए पुरी तरह से फिट करने की प्लानिंग भी है।
[caption id="attachment_28022" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी के लिए जाने का मतलब है कि बुमराह अब इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन और 7 जून से द ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनर से बाहर हो चुके हैं। (अगर इंडिया क्वालीफाई करेगा)
Also Read:
Summer Home Decor Tips
BCCI का ये रहा अपडेट
रिपोर्ट में आगे कहा गया, कि बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में BCCI मेडिकल स्टाफ द्वारा बुमराह की निगरानी की जा रही थी और एनसीए ने सर्जरी को एक ऑप्शन के तौर पर सुझाया था। (BCCI Update)
बता दें कि बुमराह पिछले साल सितंबर के अंत से क्रिकेट से बाहर हैं, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से नाम वापस ले लिया था। फिर बाद में ऑस्ट्रेलिया में पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप से चूक गए थे।
[caption id="attachment_28021" align="alignnone" width="1280"]

Credit- Google[/caption]
वह पिछले साल UAE में हुए एशिका कप में भी नहीं खेले थे। रिकवरी के बाद, तेज गेंदवाज ने इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडेसीरीज के लिए वापसी की कोशिश की, लेकिन जसप्रीत को गुवाहाटी में वनडे मैच से आराम दिया गया था। (BCCI Update)
Also Read:
Satish Kaushik Death: एक्टर सतीश कौशिक का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन, आखिरी फिल्म The Last Show में की थी एक्टिंग