SUV Car: भारत के लोगों को एसयूवी कार कितनी ज्यादा पसंद है इसके बारे में तो सभी लोगों को पता ही होगा क्योंकि हर साल एसयूवी कार की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है और ऐसे में यदि आप भी एक नई SUV Car लेने की सोच रहे हैं तो आप Nissan Magnite कार को खरीद सकते हैं क्योंकि इस कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और इसके साथ इसमें एक दमदार इंजन भी लगाया गया है।
निसान मैग्नाइट इंजन डीटेल्स (Nissan Magnite Engine Details)
निसान मैग्नाइट में 999 सीसी का दमदार इंजन है। और इसमें 3 सिलेंडर उपलब्ध है, मैक्स पावर की बात करें तो 98bhp है और टॉर्क 152Nm है और इसमें Turbo पेट्रोल इंजन है। इसके साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह गाड़ी मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
निसान मैग्नेट के स्पेसिफिकेशन्स (Nissan Magnite Specifications)
- माइलेज:- यह गाड़ी 20 किलोमीटर का माइलेज देती है।
- बूट स्पेस:- इस कार में 336 लीटर का बूट स्पेस आता है।
- फ्यूल टाइप:- निसान मैग्नाइट पेट्रोल से चलती है।
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस गाड़ी में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है।
- बॉडी टाइप:- निसान मैग्नाइट एक एसयूवी कार है।
- सीटिंग कैपेसिटी:- इस गाड़ी में 5 सीटिंग कैपेसिटी है।
निसान मैग्नाइट के फ़ीचर्स (Nissan Magnite Features)
- इस गाड़ी में एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।
- इस गाड़ी में पावर स्टेरिंग के साथ एयर कंडीशनर भी है।
- इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर्स भी मिलता है
- निसान मैग्नाइट में एलइडी डीआरएल और एलइडी हेडलाइट मिलती है।
- इस कार में 8 स्पीकर लगाए गए हैं।
- निसान मैग्नाइट में 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।
Nissan Magnite Safety Features SUV Car
इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं क्योंकि इसमें ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग दोनों ही मिलते हैं और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी उपलब्ध है। इस गाड़ी में सीट बेल्ट वार्निंग के साथ चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स का फीचर्स भी मिलता है। इस कीमत में 360 डिग्री कैमरा के साथ आने वाली निशान मैग्नेट एकमात्र कार है। एंटी थेफ्ट अलार्म, स्पीड अलर्ट, सेंट्रल लॉकिंग, ब्रेक असिस्ट और एंटी थेफ्ट डिवाइस जैसे कई फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।
निसान मैग्नाइट की कीमत (Nissan Magnite Price)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में निशान मैग्नाइट के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है इसके साथ ही इसके टॉप मॉडल की कीमत 11.02 लाख रुपए है और जो भी व्यक्ति इस कार के बेस वेरिएंट को खरीदेगा उसे यह कार लगभग 6.72 लाख रुपए ऑन रोड प्राइस पर मिलेगी और यदि आप 9.8 परसेंट इंटरेस्ट पर इस गाड़ी को फाइनेंस करवाते हैं तो 5 साल के लिए आपको हर महीने ईएमआई के तौर पर 13,159 रुपए भरने होंगे।
यह भी पढ़े:- PGCIL के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, आवेदन करने का शानदार मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया












