Suzuki Hayabusa 2023: युवाओ में आज कल बाइक्स को लेकर लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए बाइक निर्माता कम्पनिया भी अपने ग्राहको के लिए शानदार बाइक लॉन्च कर रही है। कुछ दिनों पहले कावासाकी ने भारी कीमत पर अपनी Kawasaki Vulcan S को लॉन...
Suzuki Hayabusa 2023: युवाओ में आज कल बाइक्स को लेकर लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए बाइक निर्माता कम्पनिया भी अपने ग्राहको के लिए शानदार बाइक लॉन्च कर रही है। कुछ दिनों पहले कावासाकी ने भारी कीमत पर अपनी
Kawasaki Vulcan S को लॉन्च किया है।
जिसके बाद अब सुजुकी की ओर से सुजुकी हायाबुसा 2023 को पेश किया गया है। जिसका शानदार डिजाइन आपको आकर्षित करेगा।
Suzuki Hayabusa 2023 को कंपनी ने OBD2 - A के मानदंडो के साथ पेश किया है। जानिए
Suzuki हायाबुसा 2023 में क्या है खास और कौनसे नए फीचर्स देखने को मिलने वाले इसमें ?
Suzuki Hayabusa 2023
[caption id="attachment_44237" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
Suzuki Hayabusa 2023 ने एक स्पोर्ट्स बाइक के रूप में अपनी जगह बनाई है।
Suzuki Hayabusa 2023 को चार सिलेंडर द्वारा संचालित किया गया है। इसे तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है - मैटेलिक मैट ब्लैक No. 2 के साथ गिलास स्पार्कल ब्लैक, मैटेलिक थंडर ग्रे के साथ कैंडी डेरिंग रेड, Pearl ब्रिलियंट वाइट के साथ पर्ल विगोर ब्लू।
[caption id="attachment_44240" align="alignnone" width="768"]

credit: google[/caption]
इसे सबसे तेज़ जानवर पेरेग्रीन बाज़ से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसका डिजाइन सबसे अलग सबसे अनोखा है।
Suzuki ने इसके डिजाइन में विभिन्न प्रकार की लाइनों और आकृतियों का प्रयोग किया है। सुजुकी हायाबुसा 2023 में सुज़ुकी SIRS (इंटेलिजेंट राइड सिस्टम) उपलब्ध है।
इसके अलावा इसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। यदि बाइक की बात करे तो आज कल
इलेक्ट्रिक बाइक्स भी काफी ट्रेंड पर रही है। इनकी लोकप्रियता भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
Suzuki Hayabusa 2023 के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन
[caption id="attachment_44236" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
- इंजन डिस्प्लेमेंट:- यह बाइक 1340cc के इंजन के साथ आती है।
- टोटल सिलेंडर:- इस बाइक में टोटल 4 सिलेंडर लगाए गए हैं।
- माइलेज:- यह बाइक 18 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है।
- पावर:- 187bhp की पावर को जनरेट कर सकती है।
- टोर्क:- इसी के साथ यह बाइक 142 एनएम की टोर्क को जनरेट करने की छमता रखती है।
- फ्यूल कैपेसिटी:- इस बाइक में 20.0 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।
- बॉडी टाइप:- यह एक स्पोर्ट बाइक है।
Suzuki Hayabusa 2023 के फीचर्स
[caption id="attachment_44235" align="alignnone" width="900"]

credit: google[/caption]
- LED हेडलाइट और टेललाइट
- USB सॉकेट
- LED TRL
- TFT LCD वाला डिजिटल मीटर
- सिंगल स्टार्ट स्टॉप स्विच
- सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम
- स्प्लिट सीट
- विंड स्क्रीन
सुजुकी हायाबुसा 2023 की कीमत
[caption id="attachment_44238" align="alignnone" width="970"]

credit: google[/caption]
Suzuki Hayabusa 2023 की भारतीय बाजार में कीमत 16.90 लाख रुपये रखी गई है। यह इसकी एक्सशोरूम कीमत है। इसे 7 अप्रैल 2023 से सभी शोरूम में बुक किया जा सकता है।