Force Urbania Luxury Modification: भारत में लग्जरी का मतलब महंगी SUV या सेडान नहीं रह गया। अब सड़क पर ऐसा अनुभव आसानी से मिल सकता है, जो किसी प्राइवेट जेट से कम नहीं होगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Force Urbania Luxury Modification, सबसे खास बात यह है कि यह कोई विदेशी गाड़ी नहीं यह भारत में पहले से ही मौजूद अर्बनिया का ही नया कस्टमाइज वर्ज़न है जो चलती फिरती फाइव स्टार सुईट बन चुकी है।
जी हां DC2 जैसी प्रीमियम मोडिफिकेशन कंपनी ने फोर्स अर्बनिया को ऐसा लग्जरी टच किया है कि इसमें अंदर बैठने ही ऐसा लगता है, जैसे आप बिजनेस क्लास फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। यह गाड़ी कहीं से भी कार जैसा फील नहीं देती। इस गाड़ी में मिलता है 50 इंच टीवी, मिनी किचन, वॉशरूम, रीक्लाईनर सीट जैसी सुविधा।
अब Force Urbania केवल एक साधारण गाड़ी नहीं बल्कि ‘लग्जरी एक्सपीरियंस ऑन व्हील्स’ बन चुकी है, जो भारत में ही तैयार की जा रही है जहां ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कस्टमाइजेशन का पूरा काम किया जा रहा है। मतलब Force Urbania Luxury Modification के बाद यह चलती फिरती लिमोजिन और प्राइवेट जेट का कॉन्बिनेशन बन जाती है।

Force Urbania Luxury Modification क्यों खास है?
लग्जरी फोर्स अर्बनिया को जानी-मानी मोडिफिकेशन कंपनी DC 2 ने अब पूरी तरह से बदल दिया है। इसे प्रीमियम लग्जरी व्हीकल में ढाल दिया गया है। और अब इसका नाम Empereal रख दिया गया है जो फोर्स अर्बनिया को पूरी तरह से एक नई पहचान देता है। बाहरी डिजाइन में हालांकि काफी मामूली बदलाव किए गए हैं जैसे की नई ग्रिल, LED हेडलाइट, मॉडर्न लुक लेकिन असली खेल अंदर इंटीरियर के साथ किया गया है जहां यह केवल एक गाड़ी नहीं बल्कि एक होटल सुईट लगती है।
Force Urbania Luxury Modification का इंटीरियर जो देता है JET जैसी फीलिंग
Force Urbania का इंटीरियर इतना खास बनाया गया है कि अब अंदर बैठने वाले को सफर में भी आराम और लग्जरी का मजा मिले।
- बड़े 50 इंच स्मार्ट टीवी
- माइक्रोवेव और फ्रिज के साथ मिनी पैंट्री
- पूरी तरह से अलग एक लाउंज एरिया
- रीक्लाईनर सीट
- प्राइवेट वॉशरूम की सुविधा
- हर सीट पर स्क्रीन टच कंट्रोल और एंबिएंट लाइट मतलब हर पैसेंजर को प्राइवेट एक्सपीरियंस मिलता है
Force Urbania Luxury Modification वेरिएंट
Force Urbania के मोडिफिकेशन में 3 अलग वेरिएंट और हर लेवल में अलग लग्जरी मिल रही है। अर्बनिया को तीन अलग-अलग पैकेज में तैयार किया जा रहा है। Force Urbania को तीन तरीकों से तैयार करने पर अलग-अलग खर्चा लग सकता है। कुल मिलाकर यह गाड़ी वर्तमान में 31 लाख से 40 लाख के बीच में मिल रही है और लग्जरी मोडिफिकेशन पर 35 लाख से 50 लाख रुपए खर्च होता है। यानी गाड़ी का टोटल खर्चा विथ मोडिफिकेशन 65 लाख तक जा सकता है।
1.Force Urbania Luxury Modification: Xct
यह 35 से 39 लाख की रेंज में तैयार हो जाती है। इसमें 4 या 6 सीटर कंफीग्रेशन, लाउंज स्टाइल सीटिंग, टीवी फ्रिज, माइक्रोवेव, ड्राइवर केबिन से अलग प्राइवेट एरिया की सुविधा मिलती है।
2.Force Urbania Luxury Modification: Ultima
यह 44 लाख रुपए की रेंज में रेडी हो जाती है। इसमें प्रीमियम फिनिश, 27 इंच पावर रीक्लाईनर सीट, फोल्डेबल टेबल, इंडिविजुअल स्क्रीन, मिनी बार और वॉशरूम तैयार मिलते हैं।
3.Force Urbania Luxury Modification: limogine
यह 48 लाख रुपए की रेंज में तैयार हो जाती है जिसमें 6 लग्जरी रीक्क्लाईनर सीट, पूरी तरह से वेल मेंटेन पैंट्री और वॉशरूम, हाई एंड एंटरटेनमेंट सिस्टम मिलते हैं।
Force Urbania Luxury Modification किसके लिए खास है
- Force Urbania का यह मोडिफाइड लुक उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो बिजनेस क्लास ट्रैवल करते हैं।
- खास करके फिल्म स्टार या VIP लोग जिन्हें लग्जरी ट्रैवल करना पसंद है।
- कॉर्पोरेट मीटिंग ऑन व्हील्स करने वाले
- या लग्जरी रोड ट्रिप्स या फैमिली टूर प्लान करने वाले
- यह गाड़ी ऐसा फील देती है जैसे आप किसी एयरप्लेन की बिजनेस क्लास में बैठे हैं।
भारत में लग्जरी व्हीकल की परिभाषा अब तेजी से बदल रही है और Force Urbania Luxury Modification वर्जन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक साधारण गाड़ी को लग्जरी जेट में बदलना वह भी ज्यादा स्पेस और ज्यादा सुविधाओं के साथ। मतलब अब गाड़ी में केवल सफर नहीं होगा बल्कि यह चलती फिरती फाइव स्टार लग्जरी फीलिंग मिलेगी।
Read More: Upcoming SUV April 2026: SUV खरीदनी है तो बस कुछ दिन का इंतजार, वरना बाद में पक्का पछताना पड़ेगा!!



















