Toyota: आप लोगों को लगता होगा कि Toyota कंपनी की तरफ से आने वाली फॉर्च्यूनर और इनोवा को ही सबसे ज्यादा लोग खरीदते होंगे लेकिन आपको बता दें कि भारत में टोयोटा की एक कार है जो इन दोनों कार से भी ज्यादा बेची जाती है वही इस कार की कीमत इन कार के मुताबिक काफी ज्यादा कम है लेकिन इस कार में दमदार इंजन के साथ तगड़े फ़ीचर्स दिए गए हैं इसीलिए भारत के काफी लोग इस कार को खरीदना पसंद करते है वही आज हम आपको Toyota Glanza कि कीमत के साथ सेल्स रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।

टोयोटा ग्लैंजा के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर्स (Toyota Glanza Specifications & Features)

Toyota
Credit:Google
  • सिटी माइलेज:- इस कार का सिटी माइलेज करीब 17 किलोमीटर प्रति लीटर है।
  • इंजन डिस्प्लेसमेंट:- टोयोटा ग्लैंजा में 1197 सीसी का इंजन लगाया गया है।
  • टोटल सिलेंडर:- इस कार में टोटल 4 सिलेंडर लगाए गए है।
  • पावर:- यह कार 88 बीएचपी की पावर को जनरेट कर सकती है।
  • टोर्क:- इसी के साथ यह कार 113 एनएम की अधिकतम टोर्क को भी जनरेट कर सकती है।
  • गियरबॉक्स:- टोयोटा ग्लैंजा में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • टोटल एयरबैग:- इस कार में सेफ्टी के लिए टोटल 6 एयरबैग लगाए गए हैं जिसमें ड्राइवर एयरबैग के साथ पैसेंजर एयरबैग भो शामिल है।
  • एंटरटेनमेंट:- इसी के साथ इस कार में इंटरटेनमेंट के लिए 9 इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ टोटल 4 स्पीकर भी लगाए गए है।

Also Read:Innova और Ertiga को नहीं, सबसे ज्यादा लोग खरीदते हैं इस 7 Seater Car को, जानिए क्या है इसकी खासियत

Toyota Glanza की सेल्स रिपोर्ट

Toyota
Credit: Google

आपको बता दें कि फरवरी के महीने में Toyota की तरफ से सबसे ज्यादा बिक्री टोयोटा ग्लैंजा कार की हुई थी क्योंकि फरवरी 2023 में इस कार की टोटल 4,223 यूनिट की बिक्री हुई थी वही फरवरी 2023 में फॉर्च्यूनर की मात्र 3,426 यूनिट की बिक्री हुई थी और वही अर्बन क्रूजर हाई राइडर की 3,307 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Toyota Glanza की कीमत

भारत में टोयोटा की इस कार को इसलिए खरीदा जाता है कि क्योंकि इसकी कीमत काफी ज्यादा कम है वहीं आपको बता दें कि भारत में टोयोटा ग्लैंजा के बेस वेरिएंट की कीमत 6.66 लाख रुपए से शुरू होती है वही इस कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है।

Alson Read:जाने लीजिये Tata Nexon और Maruti Brezza में से कौन है बेहतर, कम कीमत में दोनों Car में मिलते है दमदार फ़ीचर्स