7 Seater Car: भारत के काफी लोग 5 सीटर कार की जगह 7 Seater Car को खरीदना पसंद करते हैं ताकि वह फुल फैमिली के साथ कहीं भी आसानी से सफर कर सकें लेकिन आपको बता दें कि बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा लोग इनोवा और अर्टिगा को छोड़कर महिंद्रा की 7 सीटर कार को...
7 Seater Car: भारत के काफी लोग 5 सीटर कार की जगह 7 Seater Car को खरीदना पसंद करते हैं ताकि वह फुल फैमिली के साथ कहीं भी आसानी से सफर कर सकें लेकिन आपको बता दें कि बिक्री के मामले में सबसे ज्यादा लोग इनोवा और अर्टिगा को छोड़कर महिंद्रा की 7 सीटर कार को खरीदते हैं क्योंकि इस कार में कम कीमत में काफी ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं इसी के साथ इस कार में काफी दमदार इंजन भी लगाया गया है जिस वजह से शहर के ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी इस कार को खरीदना पसंद करते हैं।
जिस 7 Seater Car के बारे में आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं वह महिंद्रा कंपनी की तरफ से आने वाली बोलेरो न्यू है जिसे भारत के ज्यादातर लोग खरीदते हैं क्योंकि इस कार में ज्यादा जगह होने के कारण ज्यादा लोग तो बैठ ही सकते हैं लेकिन इसी के साथ इस कार का माइलेज भी काफी ज्यादा होता है इसीलिए मिडिल क्लास लोग दूसरी कारों की जगह इस 7 Seater Car को खरीदना पसंद करते हैं।
महिंद्रा बोलेरो न्यू के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन (Mahindra Bolero Neo Technical specifications)
[caption id="attachment_33445" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- इंजन डिस्प्लेमेंट:- महिंद्रा बोलेरो न्यू में 1493 सीसी का इंजन लगाया गया है।
- सिटी माइलेज:- इस कार का सिटी माइलेज 12 किलोमीटर प्रति लीटर है।
- पावर:- महिंद्रा बोलेरो न्यू अधिकतम 100 बीएचपी की पावर को जनरेट करने की क्षमता रखती है।
- टोर्क:- इसी के साथ यह कार अधिकतम 260 एनएम की टोर्क को जनरेट कर सकती है।
- टोटल सिलेंडर:- इस कार में टोटल तीन सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया
- फ्यूल टाइप:- महिंद्रा बोलेरो न्यू डीजल से चलने वाली कार है।
महिंद्रा बोलेरो न्यू के फ़ीचर्स (Mahindra Bolero Neo features)
- इस कार में 50 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।
- महिंद्रा बोलेरो न्यू एक 7 सीटर एसयूवी कार है।
- इस कार में 384 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
- यह कार 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है।
- महिंद्रा बोलेरो न्यू में एन्टी थेफ़्ट अलार्म और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इस कार में टोटल 2 एयरबैग दिए गए है जिसमें ड्राइवर एयरबैग और पैसेंजर एयरबैग शामिल हैं।
7 Seater Car की सेल्स रिपोर्ट
[caption id="attachment_33446" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
यह भी पढ़े:- Maruti Alto से लेकर Tata Tiago भी नहीं जीत सकी मारुति की इस कार से, बन गई सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
भारत में बिक्री के मामले में 7 सीटर कारों में सबसे ज्यादा बिक्री महेंद्र बोलेरो न्यू की होती है वही आपको बता दें कि हाल ही में फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है जिसमें 7 Seater Car महिंद्रा बोलेरो न्यू की 9,782 यूनिट की बिक्री हुई है वही महिंद्रा स्कार्पियो 6,950 यूनिट बेची गयी है जबकि मारुति अर्टिगा की मात्र 6,472 यूनिट की बिक्री फरवरी 2023 में हुई है।
महिंद्रा बोलेरो न्यू की कीमत
आपको बता दें कि भारत के ज्यादातर लोग महिंद्रा बोलेरो न्यू को इसलिए खरीदते हैं क्योंकि इसकी कीमत काफी ज्यादा कम है वही इस कार की एक्स शोरूम कीमत 9.63 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.14 लाख रुपए है।
यह भी पढ़े:- BMW Has Officially Unveiled The Next Generation 5 series