PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह रकम 31 मार्च से पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। इस बीच सरकार ने PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर कई नए फीचर भी जोड़ दिए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
वेबसाइट पर जुड़े नए फीचर, अब घर बैठे करें ये काम
-
अगर आवेदन में कोई जानकारी छूट गई है तो उसे अपडेट किया जा सकता है।
-
मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है।
-
अगर कोई अपात्र (Ineligible) किसान गलती से किस्त ले रहा है, तो वह ऑनलाइन रिफंड भी कर सकता है।
-
‘Search Your Point of Contact’ के जरिए अपने राज्य या जिले के नोडल अधिकारी का नंबर खोजकर संपर्क किया जा सकता है।
-
योजना से बाहर निकलने (Surrender) और दोबारा वापसी (Withdraw Surrender) का विकल्प भी दिया गया है।
किन किसानों को किया गया है योजना से बाहर?

सरकारी वेबसाइट के अनुसार कुछ संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है, जो योजना के नियमों के तहत अपात्र हो सकते हैं। ऐसे मामलों में फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
इन आधारों पर हो सकता है बहिष्कार:
-
जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है।
-
एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य (जैसे पति-पत्नी या अन्य सदस्य) योजना का लाभ ले रहे हैं।
किस्त जारी होने से पहले सरकार क्या करती है?
-
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
Beneficiary List सेक्शन में जाएं।
-
राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
₹2,000 (अप्रैल 1 – जुलाई 31)
-
₹2,000 (अगस्त 1 – नवंबर 30)
-
₹2,000 (दिसंबर 1 – मार्च 31)
अगर आप PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं, तो 22वीं किस्त से पहले अपनी जानकारी जरूर जांच लें। मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल और पात्रता स्टेटस सही होना जरूरी है, वरना भुगतान अटक सकता है।












