भारी भरकम ज्वेलरी, चमकदार गाउन और इंटरनेशनल रेड कारपेट साथ में कैमरा की फ्लैश लाइट… उर्वशी रौतेला जब भी सामने आती है सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मच जाती है। लेकिन इस बार चर्चा केवल उर्वशी के ग्लैमरस अंदाज का नहीं बल्कि उनके बिल्कुल अलग रूप का हो रहा है।
एक तरफ Cannes 2026 में उर्वशी का महँगा ऑउटफिट, भारी मेकअप और ड्रैमेटिक स्टाइल वायरल हुआ, तो वही हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज Inspector Avinash में उनका सिंपल और लगभग नो मेकअप लुक दर्शकों को भाने लगा।
यही वजह है कि इंटरनेट पर उर्वशी के इस No Makeup लुक को काफी सराहा जा रहा है। हर कोई Inspector Avinash में उर्वशी के इस साधारण लुक की जमकर तारीफ कर रहा है। बल्कि लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर असली उर्वशी कौन है? रेड कारपेट वाली ग्लैम क्वीन या सुंदर और सिंपल दिखने वाली अभिनेत्री उर्वशी!
उर्वशी रौतेला का ब्यूटी क्वीन से बॉलीवुड तक का सफर
उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और ब्यूटी प्रेजेंट से की थी। बेहद ही कम उम्र में उन्होंने कई ख़िताब अपने नाम किए और बॉलीवुड में एंट्री ली। उनके कॉन्फिडेंस की वजह से बॉलीवुड में उन्हें जल्द ही नाम मिलने लगा।
हालांकि शुरुआत में उन्हें कोई बड़ी सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती पागलपंती और कई म्यूजिक वीडियो में ग्लैमरस अंदाज़ से लोगों को अपना दीवाना बनाया। आज इंस्टाग्राम पर उनके लाखों की फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीर चुटकियों में वायरल हो जाती है और उनके दिए हुए बयान सेंसेशन बन जाते हैं।

‘Inspector Avinash ’ में उर्वशी का दिखा अलग अंदाज
हाल ही में वेब सीरीज Inspector Avinash का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। इस सीरीज में उर्वशी का अंदाज उनके पुराने स्क्रीन इमेज से काफी अलग है। यहां उन्होंने ग्लैमरस की बजाय एक सिंपल लुक अपनाया है।
हल्का मेकअप, सॉफ्ट एक्सप्रेशन और शांत स्क्रीन प्रेजेंस यह सब कुछ लोगों को हैरान कर रहा है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं और उर्वशी उनकी पत्नी बनी हैं। लेकिन उर्वशी का अलग अंदाज मीडिया में अब चर्चा का विषय बन गया है। लोग यही कह रहे हैं कि अब अगर उर्वशी कंटेंट बेस्ड रोल पर ध्यान देगी तो उनका करियर नई दिशा पकड़ सकता है।
Cannes 2026 में ट्रोलिंग और तारीफ़ का संगम
जहां ‘इंस्पैक्टर अविनाश’ में उर्वशी की सादगी की तारीफ हो रही है। वहीं Cannes 2026 का लुक सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी बन गया है। उर्वशी ने इस बार Cannes 2026 में कंट्रोवर्सी क्रिएट करने में कोई कमी नहीं की।
लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया और तारीफ भी की। हालांकि लोगों की माने तो इंस्पैक्टर अविनाश में उर्वशी ज्यादा नेचुरल और खूबसूरत लग रही हैं। जबकि फैशन एक्सपर्ट उर्वशी रौतेला के Cannes 2026 लुक को इंटरनेशनल रेड कारपेट स्टेटमेंट बता रहे हैं
वायरल स्टेटमेंट से उर्वशी का नाता
उर्वशी रौतेला सिर्फ फैशन और फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी बयानों की वजह से भी वायरल हो जाती हैं। उनके इंटरव्यू, उनकी बातें उनके किए गए दावे सोशल मीडिया मीम मटेरियल की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं।
अपनी लोकप्रियता को लेकर किए गए बड़े दावे, अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर दिए गए बयान उर्वशी रौतेला हर बार लोगों को मीम मटेरियल दे देती हैं। जिस पर लोग खूब मजाक बनाते हैं। अक्सर किसी न किसी वजह से उर्वशी रौतेला ट्रेंड में बनी रहती हैं। लेकिन ट्रोलिंग के बावजूद भी उनका कॉन्फिडेंस काम नहीं होता।
उर्वशी रौतेला के आने वाले प्रोजेक्ट
उर्वशी अब केवल बॉलीवुड का सीमित नहीं रहना चाहती। सूत्रों की माने तो जल्द ही उर्वशी किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट और साउथ फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।
उनके कुछ ग्लोबल कोलैबोरेशन को लेकर भी चर्चा हो रही है। अब देखना यह होगा कि उर्वशी रौतेला ‘इंस्पैक्टर अविनाश’ में अपने सिंपल लेकिन कंटेंट बेस्ड रोल को कैसे भुनाती हैं?
क्या वह ऐसे रोल और अभिनय कर खुद को एक गंभीर अभिनेत्री के रूप में स्थापित करती हैं या कंट्रोवर्सी के माध्यम से ही जनता के दिलों में भर्ती रहना चाहती है।













