Health

Two Vaccine: देश में दो गंभीर बीमारियों से बचाने वाली लॉन्च हुई स्वदेशी वैक्सीन

diphtheria vaccine launched

नई दिल्ली। देश में दो गंभीर बीमारियों से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन (Two Vaccine) लॉन्च गई हैं। इससे देश में गंभीर बीमारियों से निजात मिल सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वदेशी रूप से निर्मित टिटनेस एंड एडल्ट डिप्थीरिया वैक्सीन (टीडी) लॉन्च किया है। इसे यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम में शामिल किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वदेशी रूप से निर्मित टिटनेस एंड एडल्ट डिप्थीरिया वैक्सीन (टीडी) (Td Vaccine) लॉन्च की। इस लॉन्च के साथ, वैक्सीन को अब यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) के तहत आपूर्ति के लिए भी शामिल कर लिया गया है।

 

55 लाख खुराक की होगी आपूर्ति

रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय अनुसंधान संस्थान अप्रैल तक यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम को 55 लाख खुराक की आपूर्ति करेगा। आने वाले वर्षों में वैक्सीन के उत्पादन को और भी बढ़ाने का लक्ष्य है ताकि टीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लॉन्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

JP Nadda

सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है। भारत में बनी यह वैक्सीन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। आज भारत को दुनिया की “फार्मेसी” कहा जाता है, क्योंकि भारत वैश्विक स्तर पर वैक्सीन बनाने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। इसके साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ग्लोबल रैंकिंग में भारत ने मैच्योरिटी लेवल-3 हासिल किया है, जो देश की मजबूत वैक्सीन रेगुलेटरी प्रणाली को दिखाता है।

 

Read Also- होलाष्टक में बुरे प्रभावों से बचने करें नवग्रह पीड़ाहर स्तोत्र का पाठ, सभी ग्रह होंगे शांत

भारत का यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम

नड्डा ने कहा कि पहले वैक्सीन और दवाइयों को विकसित करने में दशकों लग जाते थे लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने सिर्फ 9 महीने में दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर लीं और देशभर में 220 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए।

भारत का टीकाकरण दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम

  • भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसमें अभी 11 टीके दिए जाते हैं जो वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली 12 बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
  • हर साल करीब 2 से 2.5 करोड़ बच्चों का जन्म होता है और इतनी ही महिलाएं गर्भवती होती हैं।
  • इन सभी को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैक किया जाता है और गर्भावस्था से लेकर बच्चे के 16 साल की उम्र तक कुल 27 टीके दिए जाते हैं।
  • सरकार के अनुसार, हर साल करीब 5 करोड़ लोग इस टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ लेते हैं, जिनमें 2.5 करोड़ गर्भवती महिलाएं और 2.5 करोड़ बच्चे शामिल हैं।
  • लगातार प्रयासों और बेहतर सिस्टम की वजह से अब देश में टीकाकरण कवरेज करीब 99 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

 

Read Also- गैस की समस्या से रहते हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से तुरंत मिलेगा छुटकारा

 

क्यों जरूरी है ये वैक्सीन?

टिटनेस-डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन की शॉट दो बीमारियों टिटनस और डिप्थीरिया से बचाने में मदद करती है। यह आमतौर पर बचपन में शुरुआती वैक्सीनेशन के बाद इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए बूस्टर शॉट के तौर पर दिया जाता है।
टेटनस-डिप्थीरिया वैक्सीन दो गंभीर बीमारियों के खिलाफ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।

 

डिप्थीरिया एक प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण

डिप्थीरिया एक प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण है। डिप्थीरिया आपके गले में एक मोटी परत बना लेती है जिससे सांस लेने में रुकावट आ सकती है। डिप्थीरिया के कारण हार्ट फेलियर, पैरालिसिस और मौत का भी खतरा रहता है। अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन से डिप्थीरिया संक्रमण में 99% की कमी आ सकती है।

 

वैक्सीनेशन की मदद से कम किए जा सकते हैं जोखिम

टिटनेस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो घाव या कट के जरिए शरीर में जा सकता है। टिटनेस से पूरे शरीर की मांसपेशियों में दर्द और अकड़न का कारण बनती है। गंभीर मामलों में इससे सांस लेने में दिक्कत और मौत भी हो सकती है। वैक्सीनेशन की मदद से इस तरह के जोखिमों को भी कम किया जा सकता है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp