Green Tea benefits: ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी का नियमित सेवन शरीर का वज़न और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके पूरे फ़ायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही समय पर और सही तरीके से पिया जाए। कई लोग इसे सुब...
Green Tea benefits: ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी का नियमित सेवन शरीर का वज़न और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके पूरे फ़ायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही समय पर और सही तरीके से पिया जाए। कई लोग इसे सुबह सबसे पहले खाली पेट पीते हैं, जबकि कुछ लोग इसे रात में पीते हैं, ताकि उन्हें आराम मिल सके। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है- सुबह या रात? आइए जानते हैं इसे पीने के सही समय और सही तरीके के बारे में।
सुबह ग्रीन टी पीने से क्या होता है?
सुबह ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज़्म (चयापचय) बढ़ता है, जिससे वज़न घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और पूरे दिन ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में भी मदद करती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह से खाली पेट न पिएँ, क्योंकि इससे एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। ग्रीन टी को हल्का नाश्ता करने के बाद पीना सबसे अच्छा रहता है।
[caption id="attachment_90636" align="alignnone" width="800"]

Green Tea benefits[/caption]
क्या रात में ग्रीन टी पीना ठीक है?
रात में ग्रीन टी पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता। इसमें कैफ़ीन होता है, जो नींद के पैटर्न में रुकावट डाल सकता है। अगर आप कैफ़ीन के प्रति संवेदनशील हैं तो आपको सोने से 2–3 घंटे पहले ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग रात के खाने के बाद इसे पाचन में मदद के लिए पीते हैं। सीमित मात्रा में यह ठीक हो सकता है।
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय
ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के समय होता है। आप इसे खाने के 30 से 60 मिनट बाद भी पी सकते हैं। इससे पाचन में मदद मिलती है और यह सुनिश्चित होता है कि आपका शरीर चाय में मौजूद फ़ायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स को पूरी तरह से सोख ले।
ग्रीन टी पीने का सही तरीका
एक दिन में 2–3 कप से ज़्यादा ग्रीन टी न पिएँ। इसे उबलते हुए गर्म पानी में बनाने से बचें; इसके बजाय, हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। टी बैग को पानी में ज़्यादा देर तक न रहने दें, क्योंकि इससे चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है। खाली पेट या सोने से ठीक पहले ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।