• Latest
  • Trending
  • All
india largest producer of pulses in the world

World Pulses Day: दुन‍िया में यहां होता है दालों का सबसे ज्‍यादा उत्‍पादन, जानें भारत किस नंबर पर?

April 10, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Agriculture

World Pulses Day: दुन‍िया में यहां होता है दालों का सबसे ज्‍यादा उत्‍पादन, जानें भारत किस नंबर पर?

Manohar Pal by Manohar Pal
April 10, 2026
in Agriculture
india largest producer of pulses in the world

india largest producer of pulses in the world

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

विश्व दलहन दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को दी बधाई

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन पर दिया जोर

World Pulses Day: दुनिया में दलों का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत में होता है। देश में किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं। बता दें कि हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस ( World Pulses Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर में दालों के पोषण, खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ खेती और किसानों की आय में दालों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

दालें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों का सस्ता व महत्वपूर्ण स्रोत हैं, इसलिए इन्हें “सुपर फूड” भी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2016 को ‘अंतरराष्ट्रीय दलहन वर्ष’ (World Pulses Day) घोषित किया था। उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को हर साल विश्व दलहन दिवस मनाने का फैसला किया, ताकि टिकाऊ कृषि और पोषण सुरक्षा में दालों के योगदान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

Read Also- तो बहने लगेगी दूध की धारा, अगर पशुपालकों की ये समस्या हो जाए हल

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दलहन किसानों को दी बधाई

विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) पर केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister) शि‍वराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने देश के दलहन उत्‍पादक किसानों को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, दाल केवल हमारी थाली का पोषण नहीं है, बल्कि यह किसान की मेहनत, मिट्टी की सेहत और भारत की खाद्य सुरक्षा का सशक्त आधार है।

RelatedPosts

Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Fruit Horizon 2026

Fruit Horizon 2026 : बागवानी निर्यात को बढ़ावा दे रही सरकार, ‘फ्रूट होराइजन’ बागवानी क्षेत्र में फूंकेगा नई जान, जानें कैसे बढ़ेगी किसानों की आय?

May 6, 2026
Crop Protection

Crop Protection: फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाने किसान कब करें कीटनाशकों का इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका?

May 6, 2026

उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मिशन के माध्यम से आयात पर निर्भरता कम करने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और निर्यात के नए अवसर सृजित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

india largest producer of pulses in the world
india largest producer of pulses in the world

रासायनिक खाद की जरूरत घटाती है दालों की खेती

कृषि मंत्री चौहान ने कहा दलहन खेती किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। तुअर, उड़द और मसूर जैसी दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हम उत्तम गुणवत्ता के बीज, वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक कृषि तकनीक और MSP पर सुनिश्चित खरीद सहित दलहन की खेती को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं।

दलहन फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं. ये पौधे हवा से नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर करते हैं, जिससे रासायनिक उर्वरकों की जरूरत कम होती है और खेती की लागत घटती है। यही कारण है कि टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणालियों में दालों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

दुनिया में दलहन उत्पादन (Pulse production in the world)

वैश्विक स्तर पर दालों का उत्पादन कुछ चुनिंदा देशों में ज्‍यादा होता है, जबक‍ि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक देश है और अकेले लगभग 25 प्रतिशत वैश्विक उत्पादन में योगदान देता है। अन्य प्रमुख दलहन उत्पादक देशों में कनाडा, म्यांमार, चीन और नाइजीरिया शामिल हैं।

 

Read Also- जायद सीजन के लिए किसानों को सलाह, मूंग के बजाय बोएं मूंगफली-उड़द

विभ‍िन्‍न देशों में दालों का उत्‍पादन

  • भारत – करीब 2.1 से 2.5 करोड़ टन सालाना (210 से 250 लाख टन)
  • कनाडा – लगभग 60-70 लाख टन
  • म्यांमार – करीब 65-70 लाख टन
  • चीन – लगभग 45-50 लाख टन
  • नाइजीरिया – करीब 35-40 लाख टन

वैश्विक स्तर पर दालों का उत्पादन करीब 9 करोड़ टन के आसपास आंका गया है और पिछले दशकों में इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई है।

World Pulses Day
World Pulses Day

भारत में दलहन उत्पादन और प्रमुख राज्य

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक और उपभोक्ता देश है। हाल के आधिकारिक अनुमानों के अनुसार देश में सालाना करीब 24 से 25 मिलियन टन दलहन का उत्पादन होता है।

देश में दलहन की खेती खरीफ और रबी दोनों मौसमों में होती है, लेकिन रबी दालों का योगदान कुल उत्पादन में 60 प्रतिशत से अधिक रहता है।

भारत के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्य

  • मध्य प्रदेश (देश का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक राज्य)
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक

इन राज्यों का देश के कुल दलहन उत्पादन में बड़ा हिस्सा है। उत्तर प्रदेश अकेले राष्ट्रीय उत्पादन में लगभग 10-12 प्रतिशत तक योगदान देने की क्षमता रखता है, जबकि कई अन्य राज्यों में भी उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।

 

Tags: Agri NewsBarnyard MilletCrop UpdatesEquipment Reviews and OrganicFarmer NewsFarming TipsGovernment Schemesindia largest producer of pulses in the worldKisan NewsKisan SamacharKodo MilletmilletsQuinoa milletShri AnnaWorld Pulses Dayकिसानदेश की अर्थव्यवस्थामिलेट
ADVERTISEMENT
Previous Post

Indore News: इंदौर में 33 मौतों के बाद अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का थमा सिलसिला

Next Post

फ्लाइट में बच्चे ने एयर होस्टेस को किया Kiss, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल Viral Video

Next Post
फ्लाइट में बच्चे ने एयर होस्टेस को किया Kiss

फ्लाइट में बच्चे ने एयर होस्टेस को किया Kiss, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल Viral Video

अफ्रीकी युवक ने गाया पंजाबी गाना, आवाज़ ने जीता भारत का दिल | Punjabi Song Viral Video

अफ्रीकी युवक ने गाया पंजाबी गाना, आवाज़ ने जीता भारत का दिल | Punjabi Song Viral Video

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.