मिलेट स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम
भोपाल। मिलेट (Millets) के लिए केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक बढ़ावा दे रही है। इससे जहां किसानों को फायदा होगा तो वहीं देश भी संपन्न बनेगा। मिलेट केवल फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कभी मोटे अनाज का उपयोग करने में लोग कतराते थे लेकिन अब इसका उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्योंकि मोटा अनाज न केवल पोषक होता है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
Read Also- करी पत्ता घर पर लगाना बेहद आसान, जानें इसके तरीके
श्रीअन्न से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर किसान की ओर अग्रसर
इधर इसी मामले में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मिलेट केवल फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि जिसे कभी मोटा अनाज कहा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वही अनाज “श्रीअन्न” (Shri Anna) के रूप में विश्व भर में सम्मान पा रहा है। श्रीअन्न से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर किसान की ओर अग्रसर है।

श्री अन्न आयरन, कैल्शियम एवं फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर
मंत्री कंषाना दशहरा मैदान, टीटी नगर भोपाल में श्री अन्न मिलेट प्रोत्साहन एवं आत्मा योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान मेला के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि श्री अन्न आयरन, कैल्शियम एवं फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है तथा कुपोषण के विरुद्ध हमारी लड़ाई में मजबूती से सहायक सिद्ध हो रहा है। साथ ही मिलेट कम पानी, कम खाद एवं प्रतिकूल जलवायु में भी बेहतर उत्पादन देता है। इससे जल संरक्षण के साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
Read Also- किसान कल्याण वर्ष 2026: मप्र सरकार किसानों कराएगी विदेश यात्रा, कई देशों का करेंगे दौरा
किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
मंत्री कंषाना ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसान वैज्ञानिक खेती, कम लागत, अधिक उत्पादन और अधिक आय की ओर अग्रसर हों। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों एवं नवीन तकनीकों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे श्रम की बचत होगी, उत्पादन बढ़ेगा और युवा भी खेती से जुड़ेंगे।
प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं मिलेट्स
मिलेट्स (मोटे अनाज) फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने, मधुमेह नियंत्रण, पाचन सुधारने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और एनीमिया दूर करने में सहायक हैं। ये ग्लूटेन-फ्री होते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Read Also- किसानों को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
मिलेट्स के प्रमुख फायदे
- पोषण से भरपूर: इनमें भरपूर फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गेहूं और चावल से भी बेहतर पोषण प्रदान करते हैं।
- वजन नियंत्रण: फाइबर की उच्च मात्रा पेट भरा हुआ महसूस कराती है और वजन घटाने में मदद करती है।
- मधुमेह प्रबंधन: इनका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है।

- पाचन स्वास्थ्य: फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
- हृदय स्वास्थ्य: मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और हृदय रोगों के खतरे को घटाते हैं।
- एनीमिया से बचाव: आयरन से भरपूर होने के कारण ये शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करते हैं।
- ग्लूटेन-फ्री: सीलिएक रोग या ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
- ऊर्जावान बनाए रखे: ये शरीर को ऊर्जावान और सक्रिय रखते हैं।
- कुपोषण से लड़ाई: ये कुपोषण से लड़ने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

