मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना किसी वरदान से कम नहीं है। हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि से महिलाएं घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं। अब तक सरकार की ओर से 31 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब सभी बहनों को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
कब आएगी लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त 9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर से DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
उम्मीद जताई जा रही है कि 32वीं किस्त की राशि 15 जनवरी 2026 तक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
32वीं किस्त से कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ?

इस समय लाडली बहना योजना से 1 करोड़ 29 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यानी इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को 32वीं किस्त का सीधा फायदा मिलेगा। सरकार लगातार इस योजना को मजबूत कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
कब से मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये?
सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि लाडली बहना योजना की राशि को भविष्य में बढ़ाया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य
-
फिलहाल: 1500 रुपये प्रति माह
-
भविष्य में: 2028 तक 3000 रुपये प्रति माह, इसका मतलब आने वाले वर्षों में महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत किया जाएगा।
क्या है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े।
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
लाडली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करती हों:
-
महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
-
महिला विवाहित हो (विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल)
-
महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

कुछ स्थितियों में महिलाओं को लाडली बहना योजना का पैसा नहीं दिया जाता:
-
अगर परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है
-
अगर महिला या परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है
-
सरकारी नौकरी में कार्यरत परिवार के सदस्य होने पर भी लाभ नहीं मिलता
लाडली बहना योजना का पैसा आएगा या नहीं? ऐसे करें चेक
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 32वीं किस्त आएगी या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं -
“अंतिम सूची” वाले विकल्प पर क्लिक करें
-
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
-
कैप्चा भरें और OTP डालें
-
स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है। अब सभी की नजरें 32वीं किस्त की तारीख पर टिकी हैं। जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होगी, सबसे पहले जानकारी मिल जाएगी।












