• Latest
  • Trending
  • All
सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल

सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल: महंगा हुआ सोना और चमकी चांदी!! जानिए क्या होगा आगे का हाल??

January 10, 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा, इस तरह करें आगमन की तैयारी

March 15, 2026
Election Commission

Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा आज, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

March 15, 2026
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख पर रिजल्ट हुआ कन्फर्म

March 14, 2026
AI की वजह से नौकरी खतरे में

AI की वजह से नौकरी खतरे में: AI खाएगा Meta के 20% कर्मचारियों की नौकरी?? टेक दुनिया में शुरू हो गया संकट

March 14, 2026
male fertility

Male Fertility: Smoking और Alcohol से हो सकता है पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान, डॉक्टर ने दी सख्त चेतावनी

March 14, 2026
Free Food Grain Yojana

Free Food Grain Scheme: जून तक का मुफ़्त राशन पहले से उठा लें राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

March 14, 2026
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित: ‘बेटे को बड़ा करने के लिए किसी के साथ भी सो जाऊंगी’ वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के इस बयान ने इंटरनेट पर छेड़ दी बहस

March 14, 2026
Freshwater Fish Production

Fish Production: मछली उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दे रही ये सरकार, AI से होगी तालाबों की मैपिंग

March 14, 2026
North Korea Fires Missiles

North Korea Fires Missiles: अमेरिका-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

March 14, 2026
Obesity Major Problem

Obesity Major Problem: देश में मोटापा बन रही बड़ी समस्या, जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

March 14, 2026
Severe Heat in MP

Severe Heat in MP: मप्र में सूरज के तीखे तेवर बरकरार, लू का खतरा बढ़ा

March 14, 2026
health tips

7 Foods to Boost Sex Stamina: सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाले ये पावरफुल फूड, परफॉर्मेंस और एनर्जी में दिखेगा जबरदस्त फर्क

March 14, 2026
Sunday, March 15, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Business

सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल: महंगा हुआ सोना और चमकी चांदी!! जानिए क्या होगा आगे का हाल??

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
January 10, 2026
in Business
सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल

सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल

3
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

सोना-चांदी की कीमतों में हल-चल: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर आज बाजार किस मूड में है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। 10 जनवरी 2026 को शनिवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया। सोना रिकॉर्ड के पास पहुंचा तो चांदी भी उच्च स्तर पर बनी रही। इन दोनों की इस चाल ने आम खरीदार से लेकर निवेशकों को अब सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बता दें पिछले कुछ दिनों से मार्केट में सोने-चांदी में कभी तेजी तो कभी गिरावट का खेल चल रहा है। हाल ही में सोने और चांदी में प्रॉफिट मेकिंग को लेकर गिरावट भी देखी गई। परंतु इस सप्ताह के अंत तक सोने और चांदी दोनों ने ही अपनी बढ़त को बनाए रखा है।

10 जनवरी 2026 को मार्केट में सोने का भाव

आज सराफा बाजार में सोने के दाम कुछ इस प्रकार से रहे 24 कैरेट सोना 1,39,320 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वही 22 कैरेट सोना 1,37,710 प्रति 10 ग्राम।आज के यह नए भाव,गुरुवार के मुकाबले बढ़े हुए दिखाई दिए। 24 कैरेट सोना लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है जो यह बताता है कि भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग अब भी मजबूत है।

कैसी रही आज चांदी की कीमतें?

आज चांदी की कीमत भी मजबूती से बनी हुई है। भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की औसत कीमत इस प्रकार रही दिल्ली 2,51,450₹ प्रति किलो, मुंबई 2,51,880₹ प्रति किलोग्राम, चेन्नई 2,52,610₹ प्रति किलोग्राम, हैदराबाद 2,52,280₹ प्रति किलोग्राम, बेंगलुरु 2,52,820 प्रति किलोग्राम ,जयपुर/ लखनऊ /नोएडा/ गुड़गांव 2,51,800 प्रति किलोग्राम। मतलब आज भी चांदी 2,48,000 से ऊपर ट्रेंड करती रही जो कि अब तक का सर्वोत्तम स्तर बताया जा रहा है। आने वाले समय में भी इसमे बढ़त की मजबूती बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

बाजार में कीमती धातुओं की चाल क्यों बदल रही है?

बाजार में कीमती धातुओं की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोने और चांदी के निवेशक अब इसे सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं। आमतौर पर अन्य विकल्पों में अनिश्चितता देखी जाती है लेकिन धातुओं के कीमत में तेजी निश्चित रूप से ही आती है। इसके अलावा दुनिया के बड़े एक्सचेंज जैसे कि MCX और COMEX पर सोना-चांदी दोनों की में उछाल देखा जा रहा है। जिसकी वजह से निवेशकों का विश्वास इस पर बढ़ता है। जब डॉलर कमजोर होता है तो ब्याज दरें डगमगा जाती है और यही वह मौका होता है जब सोने-चांदी की कीमत ऊपर की ओर जाती है।

आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति कैसी होगी

निवेशकों का अब यह सवाल है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति क्या होने वाली है? क्या सोना और भी बढ़ेगा या चांदी में उछाल देखा जाएगा? विशेषज्ञों की माने तो सोना अभी भी अपनी बढ़त बनाए रहेगा और चांदी की कीमत भी 2.40 लाख प्रति किलोग्राम से 2.60 लाख प्रति किलोग्राम के बीच होने वाली है। मतलब आने वाले समय में भी सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित होगा। खासकर लॉन्ग टर्म निवेश की दृष्टि से यह सबसे बेहतर रिटर्न वाला विकल्प माना जाएगा।

सोना चांदी खरीदे या नहीं

अगर आप सोने चांदी के गहने खरीदना चाहते हैं तो यह समय खरीदी के लिए फिलहाल सही नहीं, क्योंकि सोना आज अपनी ऊंचाई पर पहुंच गया है और चांदी में भी इजाफा देखा जा रहा है। अगर खरीदारी की योजना है तो मेकिंग चार्ज और जीएसटी सहित अंतिम दाम का पता करें और हो सके तो फिलहाल खरीदारी टालें। हालांकि इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय काफी सही है। खास कर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में SIP निवेश ज्यादा फायदा दे सकता है। आने वाले समय में सोने और चांदी के भाव और बढ़ सकते हैं ऐसे में गोल्ड ETF या गोल्ड बॉन्ड जैसे ऑप्शन भी फायदेमंद होंगे।

ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि सोने चांदी के दाम केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार पर ही निर्भर नहीं करते, बल्कि भारतीय ग्राहकों की मांग, टैक्स और सीजन पर भी निर्भर करते हैं। जनवरी के महीने में कई निवेशक सुरक्षित निवेश का रूख करते हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ सकती है। वहीं चांदी भी इंडस्ट्रियल डिमांड के असर की वजह से अपनी बढ़त देख रही है। इसीलिए हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी जाए। हालांकि आम खरीदार और निवेशकों के लिए जरूरी है कि वह अपने लक्ष्य और जोखिमों को ध्यान में रखकर ही आगे कदम बढ़ाए।

कुल मिलाकर 10 जनवरी 2026 को सोना और चांदी दोनों ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर देखा जा रहा है। लेकिन फिर भी यह दोनों अब भी सुरक्षित निवेश विकल्प माने जा रहे हैं। हालांकि आम खरीदारों के लिए फिलहाल खरीदारी का समय ठीक नहीं है। ऐसे में कीमत गिरने का थोड़ा सा इंतजार करें। वही निवेशक SIP या चरणबद्ध निवेश विकल्प चुनकर बेहतर रिटर्न सुनिश्चित कर सकते हैं।

Read More:प्रॉफिट बुकिंग से सोना चांदी हुआ सस्ता, चांदी ₹12,000 पर टूटी, सोना ₹1,232 हुआ सस्ता

Recent Posts

  • Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा, इस तरह करें आगमन की तैयारी
  • Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा आज, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख पर रिजल्ट हुआ कन्फर्म
  • AI की वजह से नौकरी खतरे में: AI खाएगा Meta के 20% कर्मचारियों की नौकरी?? टेक दुनिया में शुरू हो गया संकट
  • Male Fertility: Smoking और Alcohol से हो सकता है पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान, डॉक्टर ने दी सख्त चेतावनी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.