क्यों मारा थप्पड़(Bigg Boss 17)
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें विकी जैन, अभिषेक कुमार किचन एरिया में बैठे होते हैं। अंकिता भी वहीं होती हैं। समर्थ वहां आते हैं और विकी से अभिषेक को लेकर बात करते हुए कहते हैं कि एक बार जिस पर स्टैम्प लग गया न चोमू का वो फिर वही होता है। इसके बाद समर्थ और अभिषेक आमने-सामने होते हैं। समर्थ कहते हैं कि बाप का गटर साफ लौंडा। अभिषेक कहते हैं कि बाप पर मत जा। इसके बाद ईशा आती हैं और कहती हैं कि कितनी एक्टिंग करता है। तेरे तो मां-बाप भी तुझसे परेशान होंगे। दोनों के बीच की बहस चलती रहती हैं। वहीं समर्थ फिर अभिषेक के चेहरे पर टच करते हैं कुछ कि फिर अभिषेक से कंट्रोल नहीं होता और वह समर्थ के मुंह पर थप्पड़ मार देते हैं।
ईशा हुईं हैरान
अरुण, आउरा, अंकिता सभी हैरान हो जाते हैं और तुरंत अभिषेक(Abhishek Kumar) को रोकते हैं। वहीं ईशा तो चिल्लाने लगती हैं। अब अभिषेक के फिजिकल होने पर Bigg Boss और सलमान खान उन्हें क्या सजा देंगे ये देखते हैं।
Also Read: सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ पर आयशा खान और मुनव्वर फारुकी को उनके बॉन्ड को लेकर डांटा
अभिषेक को मिल रहा सपोर्ट
वैसे बता दें कि शो के बाहर अभिषेक को बहुत सपोर्ट किया जा रहा है। ट्विटर पर सपोर्ट अभिषेक कुमार का टैग चल रहा है। वहीं कई सेलेब्स जैसे रितेश देशमुख, प्रिंस नरुला सब अभिषेक के सपोर्ट में मैसेज कर रहे हैं। वहीं कई फैंस भी ईशा और समर्थ का विरोध कर रहे हैं कि दोनों पोकिंग की सारी लिमिट क्रॉस कर रहे हैं और बिग बॉस को दोनों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए क्योंकि इस वजह से अभिषेक की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा है।
Also Read: Bigg Boss 17 Elimination: न्यू ईयर की शुरुआत के साथ इस कंटेस्टेंट की हुई शो से छुट्टी, क्या मुनव्वर बने एलिमिनेशन की वजह