राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस : दिल्ली के पॉश इलाके में दिल दहला देने वाला हत्याकांड अब केवल अपराध नहीं रहा। बल्कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। UPSC की तैयारी करने वाली एक होनहार छात्रा जो सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी, उसे उसके ही घर में दरिंदगी का शिकार बना लिया गया।
यहाँ आरोप करने वाला व्यक्ति कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था बल्कि वह वही आदमी था जिसने कभी उनके परिवार के लिए काम किया और परिवार ने इस पर भरोसा किया। इस आरोपी को लालच गलत आदतें और मानसिक विकृति ने इतना अंधा बना दिया कि उसने इस लड़की का रेप और खून कर दिया जिसे वह खुद दीदी कह रहा था।
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस में आरोपी राहुल को इस बात का कोई पछतावा तक नहीं। आरोपी बार-बार यही कह रहा था कि ,’ दीदी यदि पैसे दे देती तो यह सब नहीं होता।’
RelatedPosts
क्या है राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस का पूरा मामला?
यह घटना दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके की है। जहां 22 वर्ष छात्रा अकेले घर में पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता सुबह जिम में गए थे। बच्ची अपनी पढ़ाई छत पर बने एक कमरे में कर रही थी जिसे उसने खासकर UPSC की तैयारी के लिए तैयार किया था। आरोपी मीना उनके घर में पहले ही घरेलू नौकर के रूप में काम कर चुका था। वह घर में चुपचाप दाखिल हुआ।
उसे घर की दिनचर्या एंट्री पॉइंट और हर व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने यही समय चुना जब घर में कोई नहीं होगा। फिर जानबूझकर वह घर के उस कमरे में गया जहां वह युवती मौजूद थी उसने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
कैसे किया आरोपी ने रेप और मर्डर
जांच के दौरान जब पुलिस ने इस सीन को रीक्रिएट किया तब पता चला कि आरोपी ने चुपचाप कमरे में घुसकर युवती पर हमला किया। उस पर हमला किया और मारपीट करने के बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसका रेप किया और मोबाइल चार्जर से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर को घसीट कर नीचे ले आया।
पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान, चेहरे पर गंभीर निशान और संघर्ष के साफ निशान दिखाई दे रहे हैं। जिससे पता चलता है की लड़की ने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की थी। हत्या के बाद आरोपी ने घर में लूटपाट की। यहां तक की उसने लड़की के फिंगरप्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की और नहीं खुला तो स्क्रूड्राइवर से तोड़कर पैसे और कीमती सामान लेकर भागा।
राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस में डबल रेप का नया खुलासा
आरोपी राहुल मीणा केवल ये ही नही और भी क्राइम कर चुका है। राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस में और एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली आने से पहले इस आरोपी ने राजस्थान के अलवर में भी अपने दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार किया। मतलब यह लड़का जो कुछ कर रहा था वह गुस्से में नहीं बल्कि उसकी मानसिकता ही अपराधिक हो चुकी है।
यह सोच समझकर किया जाने वाला एक सिलसिलेवार क्राइम था। हालांकि आरोपी का पकड़ा जाना बेहद जरूरी था वरना यह आरोपी आगे जाकर और भी घटनाओं को अंजाम दे सकता था क्योंकि यह एक एक रेपिस्ट और खूनी बन चुका था।
क्या कहती है पुलिस की जांच
पुलिस ने राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस में काफी प्रोग्रेस हासिल कर ली है। तेजी से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने केस को लगभग सुलझा लिया है। CCTV फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग, डिजिटल लोकेशन, होटल रिकॉर्ड के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
आखिरकार आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया गया। खबर में यह भी साफ आया कि आरोपी खुद को बचाने के लिए रात भर किसी ऑटो या वैन में लगातार घूमता रहा ताकि कोई उसे ट्रेस ना कर पाए। लेकिन आखिरकार आरोपी को जब पकड़ लिया गया तो उसने अपना आरोप कबूल कर लिया पर हैरानी की बात यह है कि उसे अपने द्वारा किए गए गुनाह का कोई पछतावा नही।
राहुल मीणा दिल्ली मर्डर केस एक विकृत हत्याकांड हैं। इस हत्याकांड के आरोपी राहुल मीणा की मानसिकता विकृत हो चुकी है। लालच, गलत आदत, और मानसिकता का असंतुलन मिलकर इस इंसान को दरिंदा बना चुका है।
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या अपराध की सीमाएं टूट रही हैं? कोई भी अचानक से कभी भी अपराधी बन सकता है? ऐसे में कोई व्यक्ति किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं? और इन घटनाओं के बाद कानून को क्या करना चाहिए? कैसी सजा देनी चाहिए? इस सब अनसुलझे प्रश्नों पर देशभर में लगातार बहस जारी है पर मामले का हल क्या निकलेगा यह तो समय ही बताएगा।

















