Agriculture

Business Idea: गाय के गोबर से करें बिजनेस, होगा बढ़ा मुनाफा

Business

Business Idea: आज हम बात करने जा रहे है गाये के गोबर से बिजनेस की। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे करके लाखो रूपये कमाए जा सकते है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए उनसे गोबर की खरीदी करने की गोधन न्याय योजना की शुरुआत की हैं और तब से भारतीय बाजार में गाय के गोबर की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है।

जिसे लोग कचरा समझ कर फेक देते थे या ऐसे ही छोड़ देते थे, अब वे इसका व्यापार करके पैसा कमाना शुरू कर रहे हैं आज के दौरे ऐसे बहुत ही कम लोग है जो इस बिजनेस के बारे में सोचते है। लेकिन इस बिजनेस के जरिये आप बहुत ही कम खर्चे में बढ़ी कमाई कर सकते है। यह बिजनेस ग्रामीण छेत्र के लोगों को बहुत ही कम समय में मोटी आय उत्पन्न कर के दे रहा है। और आज हम आपको गोबर से जुड़े बेस्ट बिज़नस आइडियाज के बारे में बताएँगे।

गाय के गोबर से सम्बंधित कुछ Business

Business

Credit: Google

  • गाय के गोबर से बने धूपबत्ती का Business

आजकल गोबर के धूपबत्ती का मार्केट में काफी डिमांड और चलन है। क्योंकि ये गोबर से बने होने के कारण मंदिरों, धार्मिक स्थलों और घरों में पूजा , हवन आदि के लिए गोबर के धूपबत्ती का उपयोग काफी बढ़ गया है। धूपबत्ती बनाने के लिए छोटे-छोटे सांचे व मशीने बाजार में उपलब्ध हैं।

गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाना बहुत ही आसान है इसे आप छोटे-छोटे सांचो से या अधिक मात्रा में बनाने के लिए मशीनों का उपयोग कर सकते है। धूपबत्ती बनाने के लिए 10 किलो गोबर में 5 किलो लकड़ी का बुरादा ,आधा किलोग्राम चंदन, 10 टिकिया कपूर, 250 ग्राम सरसों जौ का आटा और 250 ग्राम गौमूत्र जो तीन बार उबला हो को मिक्स करके बनाया जाता है। 4 इंच की 15 स्टिक 30 से 40 रू में आसानी से बाजार में बिक जाती है।

  • गाय के गोबर से बने दिये का Business

 

Business

Credit: Google

आजकल आप मार्केट में हल्की और विभन्न डिजाइनों में रंग-बिरंगी दिये देखते है। वो दिये गोबर से बने हुए होते है, इस गोबर दिये की डिमांड देशभर में व विदेशों में भी बहुत है। गोबर से दिये बनाने के लिए गोबर को छोटे-छोटे गोले के रूप में सूखाकर उसे बारीक पाउडर बना लिया जाता है। उस पाउडर में गोबरगम मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर किसी डिजाइन में आकार दे दिया जाता है। हल्की धूप या खुली छांव में सूखाकर उसे फेब्रिक कलर से पेंट करके मार्केट में आकार के अनुसार 1,2,3 या 5 रू में बेच कर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।

गाय के गोबर से बने कागज का Business

गोबर से कागज बनाने का Business बहुत ही अच्छा व  एक लाभदायक बिजनेस है। यदि आपके पास 8 -10 लाख का बजट है। तो आप गवर्नमेंट की योजना के अनुसार गोबर से पेपर बनाने का उद्योग लगाकर एक ही महिने में लाखों कमा सकते है। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है। ऐसे प्रोजेक्ट कई दूसरे राज्यों में लग चुके है।

ये बिजनेस अभी यूनिक है यदि आप यह Business करते है तो इसकी डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है साथ ही आप पेपर से और भी बिजनेस कर सकते है। इस बिजनेस की एक और खासियत है। कि इस बिजनेस का कोई भी वेस्ट पर्यावरण को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है।

  • गोबर से गाय के बने कंडे का Business

गाय के गोबर से बनने वाले कंडे का इस्तेमाल अक्सर पूजा पाठ के दौरान अग्नि जलाने के लिए किया जाता है। हवन में ज्यादा देर तक अग्नि प्रज्वलित रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, क्योकि यह एक बार जलाने के बाद कम से कम 3 से 4 घंटे तक आसानी से जलता रहता है। यदि आप गोबर से कंडे बनाकर उसे सुखा कर उसका Business करते हैं, तो यह भी आपकी अच्छी कमाई करा सकता है।

  • गाय के गोबर से बने साबुन का Business

केमिकल सोप से हमारी स्किन में कई चर्मरोग जैसी बिमारियो हो जाती है, बल्कि इसके विपरित गोबरसोप अनेक रोगों से बचाव करती है। गोबर के साथ नीम के तेल, कपूर, हल्दी, सरसो का तेल, नारियल तेल और साइट्रिक एसिड को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर गोबर सोप बनाया जाता है। गोबर सोप से चर्मरोग संबंधी अनेक समस्याओ के निदान के लिए बेहतर होता है। एक गोबर सोप को आप 25 से 35 रू. में बेचकर अच्छा-खासी कमाई  सकते है। गोबरसोप को आप होममेड भी तैयार कर सकते है। या फिर गोबरसोप बनाने की मशीन खरीद कर प्रोडक्शन कर सकते है।

ऐसे ही गोबर से जुड़े कई सरे बिजनेस है जिससे आप कम निवेश और कम समय में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। कई लोगों ने तो नये–नये एवं लाभकारी बिज़नेस आइडियाज ढूंढ कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर लिया है और अच्छी आय भी कमा रहे हैं।

Also Read: Realme का 50 मेगापिक्सल वाला धांसू मोबाइल, सेल में मिल रहा है मात्र 11,999 रुपए में

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp