Women's T20 World Cup: हरमनप्रीत की अगुवाई मे भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में चल रहे Women's T20 World Cup में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर, सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच चुकी है। ये जीत वेस्टइंडीज टीम पर लगातार 8वी जीत दर्ज की है। यह जीत भारत की इस वर...
Women's T20 World Cup: हरमनप्रीत की अगुवाई मे भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में चल रहे Women's T20 World Cup में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर, सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच चुकी है। ये जीत वेस्टइंडीज टीम पर लगातार 8वी जीत दर्ज की है। यह जीत भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेलना है।
केपटाउन के मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बनाए।
टीम की ओर से स्टेफिनी टेलर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जबकि शेमाइन कैंपबेल ने 30 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान हेली मैथ्यूज (2 रन) जल्दी आउट हो गईं। दीप्ति ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
[caption id="attachment_21146" align="alignnone" width="1200"]

Source - Google[/caption]
जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 19वे ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत और रिचा घोष अर्धशतकीय साझेदारी ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभायी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अहम 72 रन जोड़े और टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से करिश्मा रामहरक ने दो विकेट लिए,जबकि हेली मैथ्यूज और चिनेले हेनरी को एक विकेट मिला। दीप्ति शर्मा को "Man of The Match" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
[caption id="attachment_21155" align="alignnone" width="800"]

Source - Google[/caption]
शेफाली-मंधाना ने भारत को दिलाई तेज शुरुआत (Women's T20 World Cup)
ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम ने शुरू के दो ओवर में ही 28 रन बना डाले, लेकिन यह जोड़ी ज्यादा देर टिक नहीं पायी, और मंधाना 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी 28 रनों की पारी खेली।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1625890748058189824?s=20
ऐसे गिरे भारत के विकेट (Women's T20 World Cup)
पहला : करिश्मा रामहरक ने चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर स्मृति मंधाना को विकेटकीपर विलियम्स के हाथों स्टंपिंग कराया।
दूसरा : चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर हेली मैथ्यूज ने जेमिमा रोड्रिग्ज को कॉटन बोल्ड किया।
तीसरा : शेफाली बड़ा शॉट खेलना चाहती थीं, लेकिन रामहरक की बॉल पर स्क्वायर लेग में एफी फ्लेचर को कैच दे बैठीं।
चौथा : 18वें ओवर में हेनरी की बॉल पर कप्तान हरमनप्रीत कौर कैच आउट हुईं।
[caption id="attachment_21159" align="alignnone" width="1280"]

Source - Google[/caption]
ये भी पढ़े: स्मृति मंधाना की सैलरी बाबर आज़म से डबल,WPL ने कैसे किया महिला क्रिकेटर को मालामाल,जानिए पूरी डिटेल्स
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया था 119 रनों का लक्ष्य (Women's T20 World Cup)
विंडीज ने
भारत को 119 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट ली। इसी के साथ उनके T-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 100 विकेट भी हो गए हैं।
ये भी पढ़े: Women’s Premire League के पहले सीजन की नीलामी आज, 409 खिलाडियों पर लगेंगी बोली।सभी टीमों के पर्स में 12 Crore रुपये