पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक नाम अचानक हर जगह ट्रेंड कर रहा है: Lizzalazz। वजह? भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli का एक कथित Instagram ‘लाइक’, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। लोग सिर्फ इस बात पर चर्चा नहीं कर रहे कि लाइक गलती से हुआ या जानबूझकर, बल्...

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक नाम अचानक हर जगह ट्रेंड कर रहा है: Lizzalazz। वजह? भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli का एक कथित Instagram ‘लाइक’, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। लोग सिर्फ इस बात पर चर्चा नहीं कर रहे कि लाइक गलती से हुआ या जानबूझकर, बल्कि अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये Lizzalazz हैं कौन।
Lizzalazz एक जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका असली नाम Jennifer बताया जाता है और उनका बैकग्राउंड जर्मन-साउथ अफ्रीकन है, जो उनके कंटेंट में भी झलकता है। Instagram पर उनके करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो खुद को “vlogger, foodie और singer” बताती हैं। लेकिन अगर उनके कंटेंट को ध्यान से देखें, तो ये सिर्फ फोटो या ट्रेंडिंग रील्स तक सीमित नहीं है। उनका फोकस lifestyle, travel और real human interaction पर रहता है खासकर India से जुड़ा उनका कंटेंट काफी अलग नज़र आता है।
View this post on Instagram
आजकल बहुत से विदेशी क्रिएटर्स भारत आकर वही घिसी-पिटी चीजें दिखाते हैं मसालेदार खाना खाकर रिएक्शन देना, भीड़भाड़ वाले बाजार दिखाना या “India is so chaotic” टाइप वीडियो बनाना। लेकिन Lizzalazz ने थोड़ा अलग रास्ता चुना है। उन्होंने भारत के शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में समय बिताकर लोगों से सीधे बातचीत पर आधारित कंटेंट बनाया है। उनके वीडियो में आपको एक्टिंग कम और असली बातचीत ज्यादा दिखती है। यही वजह है कि इंडियन ऑडियंस उनसे ज्यादा कनेक्ट महसूस कर रही है।
एक दिलचस्प बात ये है कि Lizzalazz ने Psychology में Master'S किया है। ये सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि उनके कंटेंट का हिस्सा भी है। उनके वीडियो में लोगों के व्यवहार, भावनाओं और सोच को समझने की कोशिश साफ दिखती है, जो उन्हें बाकी travel vloggers से अलग बनाती है।
वो जर्मन, इंग्लिश और डच भाषा तो जानती ही हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी और कुछ भारतीय भाषाएं भी सीखनी शुरू की हैं। यही छोटी-छोटी चीजें Indian audience को impress करती हैं क्योंकि इससे लगता है कि वो सिर्फ content बनाने के लिए नहीं, बल्कि सच में culture को समझने आई हैं।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि Virat Kohli ने Lizzalazz की एक फोटो लाइक की है। बस फिर क्या था कुछ ही घंटों में स्क्रीनशॉट वायरल, मीम्स की बाढ़ और हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा शुरू। किसी ने मजाक में लिखा कि Anushka Sharma नाराज़ हो जाएंगी, तो किसी ने सलाह दे दी कि cheeku bhai private ID बना लो। हालांकि ये साफ नहीं है कि लाइक जानबूझकर किया गया था या Instagram के algorithm की गलती थी।

देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया और फैंस के बीच फिर से “algorithm” वाली बहस छिड़ गई। कुछ लोग इसे Instagram glitch बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर मजेदार memes बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार भी Yuzvendra Chahal के फैंस और अन्य क्रिकेट फॉलोअर्स ने “Algorithm” कमेंट्स की बाढ़ ला दी, जिससे यह पूरा मामला और ज्यादा ट्रेंड करने लगा।
ये पहली बार नहीं है जब Virat Kohli इस तरह की situation में आए हों। पिछले साल भी उन्होंने Avneet Kaur की एक पोस्ट लाइक की थी, जिस पर काफी चर्चा हुई थी। उस समय विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि यह algorithm glitch की वजह से हुआ और उनका कोई इरादा नहीं था। लेकिन सच कहें तो इंटरनेट को ऐसे मसालेदार टॉपिक्स बहुत पसंद आते हैं और इस बार भी वही हुआ।
Lizzalazz पहले से ही India में अपना audience बना रही थीं, लेकिन विराट कोहली के इस एक ‘लाइक’ ने उन्हें overnight viral बना दिया। फैंस ने तुरंत इसे नोटिस किया, शेयर किया और देखते ही देखते उनका नाम ट्रेंड करने लगा। क्रिकेटर Yuzvendra Chahal का “Algorithm” वाला कमेंट भी इस आग में घी डालने जैसा था।
Also Read - Maryam Faisal Viral Video Controversy: सच क्या है और क्यों बढ़ रहा है ये मामला?