शनिवार 12 जून केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर यहां फिर से बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार (छुन्ना भैया) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और पौधारोपण करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के दीर्घायु की कामना की।

रहनुमाओं की अदाओं पे फिदा है दुनिया,
इस बहकती हुई दुनिया को संभालो यारों।
कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता,
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।।
गजल सम्राट दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियां गुना के पास स्थित बजरंग गढ़ के नौजवानों पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। दरअसल बजरंग गढ़ के प्रमुख समाज सेवियों ने यहां के प्रसिद्ध किले के पास बंजर पड़ी पथरीली जमीन पर एक अर्बन फॉरेस्ट बनाने की पहल कर दी है। 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन युवाओं ने नवीन तकनीक के सहारे यहां पर 300 से अधिक पौधों को लगाकर यहां पर 'श्रीराम संजीवनी उपवन' की नींव रख दी।

यहां पर पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी के साथ आंवला, अमरूद, जामुन, गुलमोहर जैसे पौधों को लगाया गया है। इस दौरान विश्व प्रख्यात संत परम पूज्य राज राजेश्वरानंद जी (पागल बाबा) के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्हाेंने यहां एक वट वृक्ष भी रोपित किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान :
वहीं शनिवार 12 जून केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर यहां फिर से बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार (छुन्ना भैया) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और पौधारोपण करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के दीर्घायु की कामना की।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रमेश मालवीय, मनीष कृष्णानी, समाजसेवी आनंद कृष्णानी, रामप्रताप सिंह सिकरवार, आशु तिवारी, गिरिराज भार्गव, भानू सिकरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार की पहल :
बजरंग गढ़ के प्रमुख समाज सेवी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार (छुन्ना भैया) ने बताया कि महामारी के दौरान पूरे मानव समुदाय को ऑक्सीजन का महत्व समझ आ गया होगा। इस महामारी में उनके कई मित्र और साथी संक्रमित हुए, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे इस दौरान इस जगह को एक अर्बन फॉरेस्ट में विकसित करेंगे और यहां पर विभिन्न तरह के फल वाले और औषधीय वृक्ष लगवाएंगे।
इस दौरान उन्होंने अपने 300 करीबी मित्रों को वायु एप भी डाउनलोड करवाया है, ताकि तकनीक के सहारे पर्यावरण को बचाने की इस काम में लोग आगे आ सकें।
मटका तकनीक से होगी पौधों की सिंचाई :
पौधे लगाने के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इनके संरक्षण और संवर्धन का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उपवन के चारों ओर फेंसिंग करवाई गई है। साथ ही पौधों की सिंचाई के लिए विशेष मटका तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक में पौधे के पास एक मटके में छेद कर उसे जमीन में गाड़ दिया जाता है और पानी भर दिया जाता है। इस तरह से पौधे की पास की भूमि नम बनी रहती है।

सप्ताह भर बाद मटके में फिर से पानी भर दिया जाता है। इस तकनीक का उपयोग करने से पौधे को गर्मी के दिनों में भी पानी की कमी नहीं रहती है। वहीं इन पौधों की जिम्मेदारी शहर के सभी प्रमुख समाज सेवियों ने ले ली है।
जिसमें प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सेन, मधु कृष्णानी, मनीष कृष्णानी, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय, भानू सिकरवार, आशुताेष तिवारी, लोकेश पाण्डेय, प्रदीप भट्ट, मंडी सचिव रियाज अहमद, आनंद मंगल, गिरिराज प्रजापति, अन्नू शर्मा और सुमित चंदेल सहित कई लोग उपवन में लगे पौधों की खबर लेने जाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें : कंपनी जंगल नष्ट करने सुविधाएं देगी, मैं जंगल बचाने आजीवन सुविधाएं देता रहूंगा : संत भैया जी सरकार
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर "19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो" लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर लाखों लोग इस वीडियो से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं। इसी वजह से यह मामला सिर्फ एक वायरल ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए भ...
हरियाणवी इंडस्ट्री की पहचान बन चुकीं Sapna Choudhary एक बार फिर अपने पुराने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर ऐसा डांस करती नजर आ रही हैं कि फैंस को उनके करियर के शुरुआती दिन याद आ गए...
सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से इन्फ्लुएंसर सानिया भारद्वाज का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं, जिसके बाद अब सानिया ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया द...
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने पीछे से आते आवारा कुत्ते...
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा (The Rebel Kid) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सो...
सोशल मीडिया पर इन दिनों Sejal Pawar का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More के शो का हिस्सा है, जहां मंच पर हुई बातचीत और उस पर आए रिएक्शन ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों का मानना है कि स्टैंड-अप कॉमेडी...
क्यों है चर्चा में सोफिया अंसारी का Bathroom वीडियो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सोफिया अंसारी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जो अपने कंटेंट और डांस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक होने का दावा किया जा रहा है, इस वीडियो...
Kolkata Park Viral Video: कोलकाता के एक पारिवारिक पार्क से सामने आए कथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कुछ ही सेकंड की क्लिप ने सार्वजनिक स्थानों पर शिष्टाचार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए...
पिछले कुछ दिनों में, कॉमेडियन प्रणीत मोरे का 'क्राउड-वर्क' क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुआ है। इस पर दर्शकों, साथी कॉमेडियनों, पत्रकारों और हर उस व्यक्ति ने आलोचना की है जो हमेशा ऑनलाइन रहता है। अब हटा दिए गए इस वीडियो में, दर्शकों में से...
मुंबई में एक Ola ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में दिखाई दे रही एक महिला यात्री का वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यात्रियों की गोपनीयता, ड्राइवरों की सुरक्षा और कैब सेवाओं...