भोपाल के अपूर्व शुक्ला अपने अभिनय कौशल और टैलेंट के दम पर लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में अच्छे किरदार निभाते चले आ रहे हैं। वे अब तक करीब 12 से ज्यादा फिल्मों, कई क्राइम सीरीज और सीरियल्स में तो नजर ही आए हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बड़े बजट की वेब सीरीज में दमदार रोल निभा कर उन्होंने अपना लोहा मनवा दिया है।

भोपाल के अपूर्व शुक्ला अपने अभिनय कौशल और टैलेंट के दम पर लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में अच्छे किरदार निभाते चले आ रहे हैं। वे अब तक करीब 12 से ज्यादा फिल्मों, कई क्राइम सीरीज और सीरियल्स में तो नजर ही आए हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बड़े बजट की वेब सीरीज में दमदार रोल निभा कर उन्होंने अपना लोहा मनवा दिया है।
कुछ माह पूर्व भोपाल में शूट हुई वेब सीरीज हनक में उन्होंने गैंगस्टर मायाशंकर का दमदार किरदार निभाया था। यह वेब सीरिज गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित थी, जिसमें अपूर्व ने विकास के गैंग के मायाशंकर नामक गैंगस्टर का रोल किया था। इसके अलावा वे एक बड़ी वेब सीरीज में भी लीड रोल कर रहे हैं।
बचपन से ही था एक्टिंग का शौक :
अपूर्व बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही रंगकर्म का शौक था। जिसके कारण वे धीरे धीरे बड़े पर्दे और छोटे पर्दे पर भी अभिनय करने लगे। अपने सफर के दौरान अपूर्व ने चक्रव्यूह, सत्याग्रह, गंगाजल और तबादला जैसी कई फिल्मों में काम किया। इस दौरान निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम करने का मौका मिला।

साथ ही अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और सिद्धार्थ राय जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। असके अलावा जी टीवी और सोनी के कई डेली एपिसोड्स में भी लगातार अभिनय करते रहे हैं।
मां की वजह से बने अभिनेता :
अपूर्व बताते हैं कि अभिनय की दुनिया में कदम रखना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन अपनी मां इंदिरा शुक्ला का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। हालांकि बीमारी के कारण सितंबर 2018 में मां का निधन हो गया। लेकिन मां का सपना आज भी उनके लिए सबसे पहले है।

अपूर्व बताते हैं मां ने ही उनकी मुलाकात सुप्रसिद्ध रंगकर्मी आलोक चटर्जी से करवाई थी। चटर्जी के नेतृत्व में ही उन्होंने अभिनय की कई बारीकियां सीखी हैं। वर्तमान में भी अपूर्व एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।
मां के कारण ही सलमान से हुई थी बेहतरीन मुलाकात :
अपने एक पुराने किस्से को याद करते हुए अपूर्व बताते हैं कि पिता पंकज शुक्ला कला और फिल्म समीक्षा के बहुत बड़े पत्रकार थे। एक बार माता-पिता के साथ बचपन में मुंबई गया था। पिता जी प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक केतन मेहता का इंटरव्यू ले रहे थे। इसी दौरान मैं टॉयलेट जा रहा था। उस वक्त मेरी उम्र करीब 8 साल होगी। तभी मैं अचानक किसी से जोर से टकरा गया और नीचे गिर गया।

देखा तो मैं सलमान खान से टकराया था, तब सलमान ने मुझे उठाकर सॉरी बोला और मम्मी दौड़कर मुझे संभालने आईं। तब सलमान ने मम्मी से भी सॉरी बोला और हम सबके साथ कुछ देर रुके और फोटो भी खिंचवाएं। हालांकि एक घटना में वे सब फोटो खराब हो गए, लेकिन वो बातें आज भी दिल में ताजा हैं।
यह भी पढ़ें : भोपाल की फातिमा बानो जिसके अखाड़े में तैयार होते हैं दंगल के सुल्तान
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर "19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो" लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर लाखों लोग इस वीडियो से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं। इसी वजह से यह मामला सिर्फ एक वायरल ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए भ...
हरियाणवी इंडस्ट्री की पहचान बन चुकीं Sapna Choudhary एक बार फिर अपने पुराने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर ऐसा डांस करती नजर आ रही हैं कि फैंस को उनके करियर के शुरुआती दिन याद आ गए...
सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से इन्फ्लुएंसर सानिया भारद्वाज का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं, जिसके बाद अब सानिया ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया द...
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने पीछे से आते आवारा कुत्ते...
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा (The Rebel Kid) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सो...
सोशल मीडिया पर इन दिनों Sejal Pawar का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More के शो का हिस्सा है, जहां मंच पर हुई बातचीत और उस पर आए रिएक्शन ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों का मानना है कि स्टैंड-अप कॉमेडी...
क्यों है चर्चा में सोफिया अंसारी का Bathroom वीडियो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सोफिया अंसारी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जो अपने कंटेंट और डांस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक होने का दावा किया जा रहा है, इस वीडियो...
Kolkata Park Viral Video: कोलकाता के एक पारिवारिक पार्क से सामने आए कथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कुछ ही सेकंड की क्लिप ने सार्वजनिक स्थानों पर शिष्टाचार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए...
पिछले कुछ दिनों में, कॉमेडियन प्रणीत मोरे का 'क्राउड-वर्क' क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुआ है। इस पर दर्शकों, साथी कॉमेडियनों, पत्रकारों और हर उस व्यक्ति ने आलोचना की है जो हमेशा ऑनलाइन रहता है। अब हटा दिए गए इस वीडियो में, दर्शकों में से...
मुंबई में एक Ola ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में दिखाई दे रही एक महिला यात्री का वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यात्रियों की गोपनीयता, ड्राइवरों की सुरक्षा और कैब सेवाओं...