हाल ही में अफगानिस्तान से आयीं खबरों के अनुसार, तालिबान ने पंजशीर प्रांत पर कब्जा करते हुए अब पूरा अफगानिस्तान को कब्जे में ले लिया है।

हाल ही में अफगानिस्तान से आयीं खबरों के अनुसार, तालिबान ने पंजशीर प्रांत पर कब्जा करते हुए अब पूरा अफगानिस्तान को कब्जे में ले लिया है।
पंजशीर अब तक तालिबान के लिए सबसे बडा खतरा बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार तालिबानी कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला के नेतृत्व में प्रतिरोध बल को भारी नुकसान और हताहत हुए। प्रतिरोध बल के कई शीर्ष कमांडर, प्रवक्ता फहीम दशती और गुल हैदर खान, मुनीब अमीरी और अहमद शाह मसूद के भतीजे वदूद जैसे अन्य लोग मारे गए हैं।
तालिबान ने अपनी जीत के तुरंत बाद ही पंजशीर में तालीबानी झंडा फहराते हुए अपनी जीत की घोषणा की।
#Taliban hoisted their white flag over #PANJSHIR Governor's Office.
— Sumaira Khan (@sumrkhan1) September 6, 2021
In a statement issued from IEA office, people of Panjshir have been assured of peace. pic.twitter.com/sl5qNapd9R https://t.co/fiElEwzTFS
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद पंजशीर जीत के बाद अपने बयान में कहा कि, "इस जीत से हमारा देश पूरी तरह से युद्ध के दलदल से बाहर निकल गया है." सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरों में तालिबान के लड़ाके पंजशीर के प्रांतीय गवर्नर के परिसर के गेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
#Panjshir has fallen. First time in history it got conquered. The myth is broken #AmrullahSaleh pic.twitter.com/li4zccpAaW
— @Ali (@HaiderSha333) September 6, 2021
इसके अलावा अफगानिस्तान से लगातार तालिबान की क्रूर घटनाओं की खबर आ रही हैं खबरों की मानें ने तालिबान एक गर्भवती महिला जर्नलिस्ट को मौत के घाट उतार दिया इसके अलावा पंजशीर में जीत के जश्न मनाते हुए तालिबान कई गोलियां बरसाई में जिसमें 20 से अधिक लोगों की मारे जाने की खबर है।