हाल ही मे 24 फ़रवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गावह उमेश पाल (Umesh pal) की सरे आम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब उमेश पाल(Umesh pal) हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आई हैं। पुलिस द्वारा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज की पुलिस के साथ मुठ...
हाल ही मे 24 फ़रवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गावह उमेश पाल (Umesh pal) की सरे आम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब उमेश पाल(Umesh pal) हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आई हैं। पुलिस द्वारा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज की पुलिस के साथ मुठभेड़ मे मृत्यु हो गई हैं।
घटना सोमवार दोपहर की है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र मे स्थित नेहरू पार्क मे अतीक का पुलिस द्वारा एनकाउन्टर किया गया। लेकिन इस बीच उसके बाकी साथी आरोपी पुलिस से बच निकले ।
अरबाज ने पुलिस पर की फायरिंग फिर घटना स्थल पर ही मारा गया
इस घटना के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेश मौर्य भी घायल हो गए। अरबाज पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पूरे 50 हज़ार रुपये तक का इनाम रखा गया था। जिसके बाद पुलिस को सोमवार को अरबाज के नेहरू पार्क के आसपास पाए देखे जाने की जानकारी मिली।
[caption id="attachment_25171" align="alignnone" width="869"]

credit; google[/caption]
अरबाज अपने एक साथी के साथ नेहरू पार्क पर बाइक पर सवार पाया गया। पुलिस के वहां पहुचते ही उसने भागना चाहा, साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी। इसी दौरान मुठभेड़ में अरबाज पुलिस की गोली का शिकार हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिस ऑफिसर और अरबाज को अस्पताल ले जाया गया जहाँ अरबाज को मृत घोषित किया गया।
अतीक अहमद का खास आदमी था अरबाज
अरबाज उमेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद का खास आदमी बताया जा रहा हैं। अरबाज ही वह व्यक्ती था, जो उमेश पाल की हत्या के लिए बाकी हत्यारों को गाड़ी मे बैठा कर ले गया था। अरबाज ने उमेश पाल पर फायरिंग भी की थी। फ़िलहाल पुलिस बाकी आरोपियों को ढूंढने मे लगी हुई है।
Also read:
Sagar Crime News: KGF फिल्म के एक किरदार से था प्रेरित सागर का सीरियल किलर, भोपाल में पकड़ा गया
जानिए Umesh pal हत्याकांड की कहानी
बता दे 25 जनवरी 2005 को बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्य गावह के रूप में केवल उमेश पाल थे। सालो इस हत्याकांड पर कार्यवाही होने के बाद जब फैसले का वक़्त आया तब चश्मदीद गावह उमेश पाल(Umesh pal) की भी 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े उनके घर पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
[caption id="attachment_25235" align="alignnone" width="1200"]

credit; google[/caption]
24 फरवरी को उमेश पाल (Umesh pal) के घर के पास एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें उमेश सहित रक्षाकर्मी संदीप निषाद की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही आरक्षी राघवेन्द्र सिंह भी घायल हो गए। इन दोनो हत्याओं के पीछे का कारण आपसी मतभेद बताया जा रहा हैं।
कौन है अतीक अहमद
अतीक अहमद प्रयागराज का रहने वाला हैं। जहां उसकी काफी पहचान हैं। जिसके चलते वह कई बड़ी पार्टीयों से विधायक के पद के लिए चुनाव लड़ा और जीता भी। साल 2005 में राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक बने। उस समय राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई को हराकर चुनाव जीता।
[caption id="attachment_25218" align="alignnone" width="650"]

credit; google[/caption]
लेकिन 2 महीनों के बाद ही विधायक राजू पाल की हत्या की खबर सामने आयी। बता दे अतीक अहमद को बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों का ही हिस्सा रह चुका हैं।
Also read:
MP News: Youth Does This Horrific Thing to Police Just After Releasing From Jail