केजीएफ फिल्म के रॉकी भाई किरदार से प्रेरित था सागर का सरफिरा सीरियल किलर जो सोते हुए चौकीदारों को निशाना बनाता था। अब तक 6 चौकीदारों की हत्या कर चुका है। सागर जिले में लगातार चार चौकीदारों की हत्या करने के बाद सरफिरा भोपाल में पकड़ा गया।

Sagar Serial Killer Arrested In Bhopal: आपको बता दे की सागर का सीरियल किलर अब तक 6 चौकीदारों की हत्या कर चुका है, आज भोपाल में उसे पकड़ लिया गया है। सागर जिले में लगातार चौकीदारों की हत्या करने के बाद खूनी भोपाल भाग आया था। उसकी पहचान सागर जिले के केसली गांव के शिवप्रसाद के रुप में की गयी है। उसकी उम्र केवल 19 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार खूनी मानसिक रुप से अस्वस्थ है, जो बाहर सो रहे चौकीदारों के सिर को बुरी तरह से घायल कर उनकी हत्या कर देता था। भोपाल आने के बाद भी इसने एक चौकीदारों को मौत की नींद सुला दी, मार्बल दुकान में सो रहे चौकीदार की हत्या कर दी थी।

खूनी ने सागर जिले में 30 अगस्त को आखिरी हत्या की थी और हत्या करने के बाद मृतक का फोन उठाकर ले आया था। सागर जिले के पुलिस उसी फोन की लोकेशन को ट्रेस करते हुए भोपाल आ पहुंची और पुलिस ने आरोपी को खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपी पैसे और मोबाइल को चुराने के बाद चौकीदारों की हत्या कर देता था। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
सीरियल किलर चौकीदारों को मारने के मिशन पर था जो भी चौकीदार ड्यूटी के समय सोते थे उन्हें वह मौत के घाट सुला देता था। बहुचर्चित फिल्म KGF के रॉकी भाई से प्ररेति था जो भी हाथ में मिलता उसी से खून कर देता था।
सागर के सनकी सीरियल किलर का हत्या करते हुए CCTV आया सामने। KGF फिल्म से था #inspired, अब तक 6 हत्याएं कर चुका है, भोपाल से गिरफ्तार। गिरफ्तारी के कुछ समय पहले ही भोपाल में की थी हत्या।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/qcbW3NgGjF
— Hindustan (@Live_Hindustan) September 2, 2022
#सागर में सीरियल अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भोपाल में भी चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। पूरे मामले का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी पर पूरी पुलिस टीम को बधाई। pic.twitter.com/sRXMuOQKJN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 2, 2022
खूनी अभी तक 6 हत्याएं कर चुका है, उसके मौत का तांडव मई महीने से शुरु हुआ। जिसके बाद उसने अगस्त महीने में लगातार तीन दिन में तीन हत्याएं की उसके बाद वह भाग कर भोपाल आ पहुचां। यहां आकर भी उसने गुरुवार की रात एक मार्बल की दुकान में सो रहे चौकीदार की हत्या कर दी। कथित तौर पर बताया जा रहा है उसने एक हत्या पुणे में भी की है। ऐसे मिलाकर वह अब तक 6 लोगों को मार चुका है।
Follow Us on Google News: Stackumbrella Hindi