Umesh Pal Hatyakand: यूपी सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी है। बुधवार सुबह माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के धूमनगंज थाना इलाके के चकिया मोहल्ले के घर को बुलडोजर से धराशाई कर दिया गया। इसी घर में अतीक का परिवा...
Umesh Pal Hatyakand: यूपी सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी है। बुधवार सुबह माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के धूमनगंज थाना इलाके के चकिया मोहल्ले के घर को बुलडोजर से धराशाई कर दिया गया।
इसी घर में अतीक का परिवार किराए पर रहता था। जफर के घर से तलवार, पिस्टल और राइफल भी बरामद हुई है।जफर के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने गिराया है।
दो मंजिला घर की मार्केट वैल्यू करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। अतीक का मकान जब जब्त किया गया तो जफर ने ही उसके परिवार को पनाह दी थी।
[caption id="attachment_25229" align="alignnone" width="1024"]

Credit- Google[/caption]
जफर अतीक का खास गुर्गा है। दोनों बिजनेस पार्टनर भी हैं। बता दें कि उमेश पाल (Umesh Pal Hatyakand) ने जफर पर भी केस दर्ज किया था।
यहां मौजूद है यह मकान
अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने कहा कि आज जो मकान चकिया में 297/205 को ध्वस्त किया जा रहा है, वो बेनामी संपत्ति नही है। ये मकान जफर अहमद खान का है।
जफर मुख्यत: बांदा का रहने वाला है। इस मकान को 7 जनवरी 2021 को जफर के पिता ने अपने धन से खरीदा था। इसके ठीक सामने अतीक की बीबी शाइस्ता परवीन का मायके वाले रहते हैं।
[caption id="attachment_25213" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
अतीक अहमद का चकिया स्थित मकान गिराए जाने के बाद वो अपने मायके में ही रह रही थीं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस मकान को किराए पर ले लिया था।
शाइस्ता और उनका परिवार इसी मकान में 2021 से रह रहा था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जफर अहमद को बिना किसी नोटिस दिए ही अवैध रूप से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।
मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी
- माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हटवा स्थित मायके से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
- अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में जैनब से पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। Umesh Pal Hatyakand में नामजद होने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हैं।
- अतीक अहमद के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया। कहा- यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। अतीक की सुरक्षापर सवाल उठाए गए हैं।
- प्रयागराज हत्याकांड मामले में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है। (Umesh Pal Hatyakand)
एक का एनकाउंटर, दो गिरफ्तार
उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Hatyakand) के बाद सीएम योगी ने विधानसभा में ऐलान किया था, कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन में दिख रहा है।
[caption id="attachment_25208" align="alignnone" width="1600"]

Credit- Google[/caption]
एक आरोपी अरबाज का एनकाउंटर कर दिया गया, जबकि सदाकत नाम के आरोपी को पकड़ लिया गया है। वहीं, Umesh Pal Hatyakand में इस्तेमाल क्रेटा कार के मालिक नफीस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अतीक के पूरे परिवार पर FIR
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, शाइस्ता परवीन, दो बेटों, साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के अलावा नौ और लोगों के खिलाफ FIR दर्द की गई है।
Also Read:
Umesh Pal Murder: पुलिस ने आरोपी अरबाज का किया एनकाउंटर, बाकियों की छानबीन में लगी है बाबा की पुलिस! अतीक का बताया जा रहा करीबी!
Umesh Pal Hatyakand मे 13 शूटर शामिल थे
उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Hatyakand) 24 फरवरी को धूमनगंज में हुई थी। इसमें 13 शूटर शामिल थे, जिसमें 6 गोली चला रहे थे और 7 बैकअप में थे। हत्या की साजिश मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी।
[caption id="attachment_25205" align="alignnone" width="1280"]

Credit- Google[/caption]
साजिश में अहम रोल अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का था। अशरफ बरेली जेल में बंद है। जेल से ही दोनों व्हॉट्एप्प कॉल के माध्यम से अपने गुर्गों से जुड़ते थे।
यह खुलासा इलाहाबाद (प्रयागराज) हाईकोर्ट के वकील और हत्या (Umesh Pal Hatyakand) में शामिल सदाकत खान ने पूछताछ के दौरान किया।
Also Read:
NFTs: All You Need To Know About