प्रोटीन कंडोम : इंटरनेट की दुनिया में अचानक से कुछ भी वायरल हो सकता है। मतलब कोई भी ऐसी खबर जो लोगों को हैरान कर दे वह इंटरनेट की दुनिया में चुटकियों में वायरल हो जाती है। पर इस बार जो वायरल हुआ है वह लोगों को हंसा भी रहा है, चौंका भी रहा है और सोचने पर मजबूर भी कर रहा है बता दें फिटनेस इंडस्ट्री में अब तक प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन सप्लीमेंट ही मिलते थे। पर हाल ही में एक ऐसा प्रोडक्ट आया है जिसने फिटनेस इंडस्ट्री में सबको हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं प्रोटीन कंडोम की।
हाल ही में एक मशहूर फिटनेस ब्रांड Beast Life ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला प्रोटीन कॉन्डम बना दिया है और जल्द ही उसे लॉन्च भी करने वाले हैं। बीस्ट लाइफ के इस दावे के बाद अब इंटरनेट पर मीम्स और रील की बाढ़ आ चुकी है। लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं, सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर यह प्रोटीन कंडोम है क्या?
क्या है प्रोटीन कंडोम का पूरा मामला?
फेमस यूट्यूबर और फिटनेस इनफ्लुएंसर गौरव तनेजा ने अपना एक ब्रांड शुरू किया है, जो “Beast Life” के नाम से फेमस है। बीस्ट लाइफ विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाती है और लोगों को बेचती है। इसी क्रम में हाल ही में गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है, जिसमें उन्होंने प्रोटीन कंडोम बनाने का दावा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है
“We are Coming to upgrade your night Performance”
उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे रिएक्ट करें? कुछ लोग इसे सीरियसली ले रहे हैं तो कुछ इसका मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कैसे रिएक्ट करना है, क्योंकि हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में ऐसी खबर आज तक किसी ने नहीं दी। यहां तक की विदेश में भी ऐसा कोई इन्वेंशन नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों को लग रहे हैं कि यह कोई अप्रैल फूल प्रैंक है।
सोशल मीडिया पर प्रोटीन कंडोम को मिला यह रिएक्शन
जैसे ही गौरव तनेजा ने अपने अकाउंट पर इस प्रोटीन कंडोम की न्यूज़ शेयर की लोगों ने अपने व्यूज शेयर करना शुरू कर दिए। कुछ ने इसका मजाक बनाया तो कुछ नहीं इसे सीरियसली लिया।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह “ये आइसोलेटेड प्रोटीन है या नॉर्मल प्रोटीन”
कुछ ने लिखा कि “जिम और बेडरूम दोनों का नया कोंबो आ गया है”
एक यूजर ने यह तक कह दिया कि “यह एक ऐसी समस्या का समाधान है जो कभी थी ही नहीं”
कुछ लोगों ने इसे “प्रोटीन + कंडोम मिलकर प्रोटीनडॉम” नाम तक दे दिया।

क्या सच में ऐसा कोई कंडोम आ रहा है?
गौरव तनेजा सच में ऐसा कोई कंडोम लॉन्च करने वाले हैं या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। हो सकता है कि यह उनकी कोई नई प्रमोशन स्ट्रेटजी हो। हालांकि गौरव तनेजा जो चाहते थे उन्हें वह मिल गया, क्योंकि उनका यह पोस्ट सुपर वायरल हो चुका है। जो लोग गौरव तनेजा को नहीं जानते थे वह भी अब उनके इस पोस्ट के माध्यम से उन्हें जानने लगे हैं। गौरव तनेजा को अटेंशन और वायरल बज दोनों ही मिल चुका है। जिसकी वजह से उनकी ब्रांड बीस्ट लाइफ की अच्छी मार्केटिंग हो रही है।
आज के डिजिटल दौर में ब्रांड सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बेचते बल्कि वह लोगों का अटेंशन भी खींचते हैं। और यदि गौरव तनेजा ने ऐसी ही कोई स्ट्रेटजी अपनाई है तो बीस्ट लाइफ 100% सफल हुआ है। क्योंकि फिटनेस और कंडोम की यह न्यूज़ लोगों के बीच एक शॉक वेव क्रिएट कर चुकी है। सोशल मीडिया पर उन्हें फ्री में प्रमोशन मिल चुका है। न्यूज वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल उनकी इस पोस्ट पर खबरें बना रहे हैं। अब अगर गौरव तनेजा ऐसा कोई प्रोटीन कंडोम लांच नही भी करते हैं तब भी उन्हें फायदा ही हुआ है और लांच कर देते हैं तो यह सेंसेशन बन जायेगा।

















