अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह वीडियो रिया चक्रवर्ती द्वारा शूट किया गया है, रिया की गिरफ्तारी के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो, में सुशांत काफी खुश लग रहें हैं, और अपनी गर्लफ्रेंड रिया से बात कर रहें हैं  रिया और सुशांत एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे और एक साल से डेट कर रहे थे। 14 जून को आत्महत्या से सुशांत की मृत्यु हो गई और एक महीने बाद, उनके पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करवाई।

यह भी जरूर पढ़े- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020: इस खास वजह से मनाया जाता है आत्महत्या रोकथाम दिवस

19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच शुरू करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) इस को यह केस हैंडल किया। बाद में, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में अलग-अलग जांच शुरू की।

NCB ने मंगलवार को अपने रिमांड आवेदन में यह कहते हुए रिया को गिरफ्तार कर लिया कि वह “ड्रग सिंडिकेट” की सक्रिय सदस्य है और दिवंगत अभिनेता के साथ ड्रग खरीद के लिए वित्त का प्रबंधन करती थी। अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी जरूर पढ़े-“आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा” कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए वीडियो बनाकर भेजा संदेश