रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित पावरफुल एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर रिलीज की गई है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यवंशी एक बहुत अच्छी सफलता के रूप में उभरी है। फिल्‍म देख कर आए लोग बेहतरीन रिव्‍यू दे रहे हैं जिससे पता चलता है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी इस साल की सबसे बड़ी फिल्‍म साबित होगी।

“Sooryavanshi” Review:

पिछले एक दशक में, बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने तेजतर्रार एक्‍शन से भरूपर कॉप सिनेमैटिक यूनिवर्स का निर्माण किया है – “सिंघम,” “सिंघम रिटर्न्स,” और “सिम्बा” – और अब सूर्यवंशी स्टंट क्षमताओं वाले पुलिसकर्मियों के बारे में कहानी दिखाती है।

सूर्यवंशी रोहित शेठ्ठी द्वारा बनाई अब तक की सबसे बड़े बजट बाली कॉप फिल्‍म में है जिसमें अक्षय कुमार सहित, अजय देवगन और रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिकाओं में से है। फिल्‍म में आतंकबाद के मुद्दे को उठाया गया है जिसमें इंडियन पुलिस कर्मी सुपर मैन की तरह देश को बचाने में लगे हुए हैं।

वहीं पूरी स्‍टार कास्‍ट की बात की जाए तो सूर्यवंशी में अक्षय कुमार सहित, अजय देवगन और रणबीर कपूर सहित कैटरीना कैफ, गुलशन ग्‍रोवर, जैकी श्राप, नितिन गीर, निहारिका जावेद जाफरी, अभिमन्‍यु सिंह, कुमुद मिश्रा, राजेंद्र गुप्‍ता जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है।

आइए देखते हैं दर्शको को कितना पंसद आयी सूर्यवंशी

सूर्यवंशी अब तक कर चुकी है करोड़ों की कमाई

दिवाली पर रिलीज हुई फिल्‍म सूर्यवंशी ने 8 अक्‍टूबर सोमवार को अपने चार दिन पूरे कर लिए हैं,  ब्लॉकबस्टर वीकेंड के बाद चौथे दिन का कलेक्शन शानदार है। पहले वीकेंड में फिल्म 77.08 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही थी। इतने बड़े वीकेंड कलेक्शन के बाद पहले सोमवार को तेज गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन फिल्‍म के रिव्‍यू ने कमाल किया और चौथे दिन भी सूर्यवंशी ने 14-15 करोड़ की कमाई की है। अब तक फिल्‍म का कुल कलेक्शन 91.08 – 92.08 करोड़ के दायरे में है। अपने 5 दिन में फिल्‍म 100 करोड़ का आकंडा पार कर लेगी और साल की सबसे बड़ी फिलम बन जाएगी।

“Sooryavanshi” Trailer: 

यह भी जरूर पढें – ब्रेकिंग न्‍यूज: भोपाल के कमला नेहरू हॉस्पिटल में लगी आग, कई बच्‍चों की मौत पढिए पूरा मामला: