KKR vs DC IPL 2021 Qualifier 2:  दिल्ली कैपिटल (डीसी), बुधवार को शारजाह में दूसरे क्वालीफाइंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हारने के बाद फाइनल में नही पहुंच पायी इसी के चलते युवा खिलाडियों से भरी टीम काफी इमोश्‍नल देखी गयी। टीम के कप्‍तान ऋषभ पंत और पृथ्‍वी शॉ मैच के बाद रोते दिखे जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

KKR vs DC मैच की बात की जाए तो टॉस हारने के बाद कैपिटल्स ने पहले बल्‍लेबाजी की और केकेआर की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने सिर्फ 135 रन ही बना पायी। शिमरोन हेटमायर और श्रेयस अय्यर ने आखिरकार टीम को संभाला लेकिन 135 केकेआर को हराने के लिए काफी नहीं थे। रोमांचित मैच को केकेआर ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

हार के बाद, डीसी के युवा उदास दिखे और प्रशंसको ने उन्‍हें काफी सपोर्ट किया:

KKR vs CSK के बीच खेला जाएगा फाइनल

डीसी की हार के बाद केकेआर टीन ने फाइनल में एंट्री कर ली जिसका मुकाबला 15 अक्‍टूबर को शाम 7:30 पर चैन्‍नई टीम के साथ होगा। मैच काफी रोमाचिंत होने वाला है क्‍योंकि आईपीएल फैन्‍स फाइनल मैच का इंतजार एक साल से कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढें- “Billion Cheers jersey”: BCCI ने रिलीज की टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी, देखिए क्‍या है खास-