प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई। इस बार वजह बनी एक छोटी सी टॉफी, लेकिन इंटरनेट के लिए यह किसी बड़े “डिप्लोमैटिक मोमेंट” से कम नहीं था। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मेलोनी क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई। इस बार वजह बनी एक छोटी सी टॉफी, लेकिन इंटरनेट के लिए यह किसी बड़े “डिप्लोमैटिक मोमेंट” से कम नहीं था। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मेलोनी को Parle की मशहूर “Melody” टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद दोनों नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे “सबसे स्वीट डिप्लोमेसी” और “Peak Internet Diplomacy” कहकर शेयर कर रहे हैं।
इस खास पल का वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने Instagram अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में मेलोनी और पीएम मोदी दोनों हाथ में Melody टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, “Prime Minister Modi brought us a gift… a very, very good toffee.”
इसके बाद पीएम मोदी हल्की मुस्कान के साथ कहते हैं – “Melody.” बस फिर क्या था, दोनों नेताओं की हंसी और यह छोटा सा मजेदार मोमेंट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। कुछ ही मिनटों में वीडियो के स्क्रीनशॉट, मीम्स और एडिटेड क्लिप्स X और Instagram पर वायरल होने लगे।
दरअसल, “Melodi” शब्द पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। यह नाम पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। जब भी दोनों नेता साथ दिखाई देते हैं, इंटरनेट पर #Melodi ट्रेंड करने लगता है। इस बार Melody टॉफी वाले मोमेंट ने इस ट्रेंड को और भी मजेदार बना दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि पीएम मोदी ने खुद इंटरनेट के सबसे वायरल ट्रेंड को “ऑफिशियल” बना दिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे “डिप्लोमेसी का सबसे क्यूट मोमेंट” बताया।
View this post on Instagram
इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने इटली दौरे की कई तस्वीरें शेयर की थीं। रोम में दोनों नेता एक साथ कार राइड करते नजर आए, फिर उन्होंने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया और बाद में डिनर मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। मेलोनी ने पीएम मोदी के स्वागत में X पर एक सेल्फी भी पोस्ट की और लिखा, “Welcome to Rome, my friend!” साथ में उन्होंने भारत और इटली के झंडे वाले इमोजी भी लगाए। तस्वीर में रोम का मशहूर Colosseum रात की रोशनी में चमकता दिखाई दे रहा था। इस फोटो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों कमेंट्स आए।
“Melodi” ट्रेंड पहली बार तब वायरल हुआ था जब G7 Summit के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में दोनों कैमरे की तरफ हाथ हिलाते नजर आए थे और मेलोनी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा था – “Hello from the Melodi team.” इसके बाद सोशल मीडिया पर #Melodi ट्रेंड करने लगा और लोगों ने दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर कई मीम्स और पोस्ट शेयर किए। पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था – “Long live India-Italy friendship!”
पीएम मोदी का यह इटली दौरा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी होनी है। इसके अलावा पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के Food and Agriculture Organization (FAO) मुख्यालय भी जाएंगे, जहां ग्लोबल फूड सिक्योरिटी और मल्टीलेटरल कोऑपरेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत और इटली इस समय अपने Joint Strategic Action Plan 2025-2029 पर तेजी से काम कर रहे हैं। दोनों देश टेक्नोलॉजी, डिफेंस, व्यापार और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
राजनीतिक मंचों पर अक्सर गंभीर तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। कभी सेल्फी, कभी मजेदार वीडियो और अब Melody टॉफी वाला मोमेंट — यही वजह है कि लोगों को दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है। अब इंटरनेट पर लोग मजाक में पूछ रहे हैं — “Melodi इतनी स्वीट क्यों है?” और शायद इसका जवाब खुद उस Melody टॉफी में छिपा है, जिसे लेकर दोनों नेता हंसते नजर आए।
Also Read - रोम में फिर दिखी Melodi की दोस्ती, PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमालआज के समय में अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद कई लोग लंबे समय तक नौकरी करने के बाद भी बड़ा फंड तैयार नहीं कर पाते। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है सही समय पर निवेश शुरू न करना और बिना योजना के खर्च करना। अक...
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति की पिटाई करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला का पति पुलिस विभाग में तैनात सिपाही है और मामला कथित तौर पर उसके किसी अन्य महिला पुलिसकर्...
मुंबई में किराए का घर ढूंढना पहले से ही कई लोगों के लिए मुश्किल काम माना जाता है। कभी खाने की आदतों को लेकर सवाल उठते हैं, तो कभी शादीशुदा या अविवाहित होने की वजह से किराएदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब सोश...
EPFO New Rule 2026: एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइज़ेशन (EPFO) ने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) स्कीम के तहत एक नया नियम लागू किया है। अब कर्मचारियों के लिए अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जमा करना ज़रूरी है—जिसकी अधिकतम सीमा...
अगर आप NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक ज़रूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के लिए ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा के पैटर्न में कई अहम बदलाव किए गए हैं। स...
कौन हैं सुनीता जाट? अक्सर कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति में हिम्मत और आत्मविश्वास हो, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी उसे अपने लक्ष्य तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के सुवाना गाँव की रहने वाली सुनीता जाट की कहानी इसका एक बेहतरीन उदाह...
पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर वह सरकार बनाती है तो राज्य में UCC लागू करेगी। सरकार ने अब इस दिशा में एक अहम...
GTA 6 की प्री-ऑर्डर घोषणा के साथ Rockstar Games ने एक ऐसा बोनस पेश किया है, जिसने पुराने खिलाड़ियों की यादें ताजा कर दी हैं। इसका नाम है Vintage Vice City Pack। पहली नजर में यह सिर्फ कुछ कॉस्मे...
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। अब इस मामले की जांच सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने कथित इंटरस्टेट नेटवर्क...