सोचिए अगर ऐसा कुछ हो जाए कि आपका बिजली का बिल 0 हो जाए तो कैसा रहेगा? जी हां, अब यह केवल सपना नहीं रहा PM सूर्य घर योजना के जरिए यह संभव हो चुका है। यह योजना नागरिकों को देती है सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी, जिसके बाद हर महीने 300 यूनिट तक मुक्त बिजली पाई जा सकती है।

जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों में वृद्धि होती जा रही है। महंगाई के इस दौर में इन उपकरणों को चलाना मतलब हजारों का बिल हर महीने भरना! इसी क्रम में PM सूर्य घर योजना एक वरदान के रूप में सामने आई है, जिसे केवल एक बार अपनी घर के छत पर इंस्टॉल करना पड़ता है। उसके बाद बिजली की जरूरत बिना बिल के पूरी की जा सकती हैं। साथ ही यहां अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी की जा सकती है।

PM सूर्य घर योजना को सरकार देशभर में फैलाना चाहती है इसलिए सरकार ने इसपर बम्पर सब्सिडी देने की घोषणा कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर में सोलर पैनल इंस्टॉल करवायें।

PM सूर्य घर योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी?

PM सूर्य घर योजना में सबसे बड़ा फायदा है इसकी सब्सिडी जो अलग-अलग कैपेसिटी पर मिलती है।

  • 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर ₹30,000 की सब्सिडी
  • 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर ₹60,000 की सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या उससे ज्यादा का सोलर पैनल लगाने पर ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है।

क्या है इस योजना के फायदे?

  • PM सूर्य घर योजना के अंतर्गत एक बार सोलर पैनल लगाने पर 20 से 25 साल तक बिजली खर्च से मुक्ति मिल जाती है।
  • इसमे अतिरिक्त बनने वाली बिजली को बिजली विभाग को बेचा जा सकता है जिससे एक्स्ट्रा कमाई होती है।
  • यह एक प्रकार का योगदान है जो ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देता है और प्रदूषण कम करता है।
  • वहीं सरकार एक ओर जहां इसमे सब्सिडी दे रही है वही कम ब्याज पर लोन भी दे रही है ताकि सोलर पैनल लगाए जा सकें।
  • यह सोलर पैनल घर के प्रॉपर्टी की वैल्यू को भी बढाते हैं।

सोलर पैनल लगाने के लिए क्या करना होगा?

  • PM सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के लिए सबसे पहले सरकारी पोर्टल PM सूर्य घर योजना पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इस पोर्टल पर अपनी बिजली कंपनी का चयन करना होगा।
  • इसके बाद सरकार द्वारा अप्रूव्ड वेंडर के नाम की सूची में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात पोर्टल पर मौजूद फॉर्म को सावधानी से भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद अधिकारी आपके घर पर परीक्षण के लिए आते हैं।
  • घर का इंस्पेक्शन किया जाता है, जगह का निर्धारण किया जाता है।
  • उसके बाद आपकी छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है।
  • इंस्टॉलेशन के बाद जांच और नेट मीटर भी इंस्टॉल किए जाते हैं और सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

PM सूर्य घर योजना में कुल कितना खर्च आता है?

  • PM सूर्य घर योजना से सोलर पैनल इंस्टॉल करने पर ₹1.5 से ₹3 लाख की लागत आती है।
  • जिसमें से ₹78,000 तक की सब्सिडी सरकार देती है।
  • सब्सिडी के बाद यह लागत काफी कम हो जाती है।
  • 3 से 5 साल में बिल की बचत से लगभग लागत का पैसा कवर हो जाता है।
  • और इसके बाद 25 साल तक लगभग फ्री बिजली मिलती है।

योजना का लाभ कौन ले सकता है?

  • PM सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • आवेदक के घर बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास में अपनी छत होनी चाहिए जहां पर धूप आ सके।
  • जिन्होंने इससे पहले कोई सोलर सब्सिडी ना ली हो उन्हें ही इस योजना में चुना जाता है।

PM सूर्य घर योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिजली के बिल से परेशान है और अब इससे मुक्ति पाना चाहते हैं। एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद सालों तक फ्री बिजली, पैसों की बचत और अतिरिक्त बिजली से कमाई का लाभ देने वाली यह योजना अब सरकार की सब्सिडी से काफी लाभदायी हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक लोग जल्द से जल्द वेबसाइट पर विज़िट करें और योजना का लाभ लेने के लिए आज ही आवेदन करें।

Read More:घर बैठी महिलाओं के लिए सुनहरा मौका प्रोजेक्ट सक्षम से फ्री ट्रेनिंग, पक्की नौकरी और ₹20,000 तक सैलरी की गारंटी!