प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई। इस बार वजह बनी एक छोटी सी टॉफी, लेकिन इंटरनेट के लिए यह किसी बड़े “डिप्लोमैटिक मोमेंट” से कम नहीं था। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मेलोनी को Parle की मशहूर “Melody” टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद दोनों नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे “सबसे स्वीट डिप्लोमेसी” और “Peak Internet Diplomacy” कहकर शेयर कर रहे हैं।

जब PM मोदी ने कहा – Melody

इस खास पल का वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने Instagram अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में मेलोनी और पीएम मोदी दोनों हाथ में Melody टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, “Prime Minister Modi brought us a gift… a very, very good toffee.”

इसके बाद पीएम मोदी हल्की मुस्कान के साथ कहते हैं – “Melody.” बस फिर क्या था, दोनों नेताओं की हंसी और यह छोटा सा मजेदार मोमेंट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। कुछ ही मिनटों में वीडियो के स्क्रीनशॉट, मीम्स और एडिटेड क्लिप्स X और Instagram पर वायरल होने लगे।

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया मेलोडी टॉफी, इटली की पीएम ने शेयर किया वीडियो - pm modi gifts meloti chocolate giorgia meloni italy visit mdsb ntc - AajTak

सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुआ #Melodi

दरअसल, “Melodi” शब्द पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। यह नाम पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। जब भी दोनों नेता साथ दिखाई देते हैं, इंटरनेट पर #Melodi ट्रेंड करने लगता है। इस बार Melody टॉफी वाले मोमेंट ने इस ट्रेंड को और भी मजेदार बना दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि पीएम मोदी ने खुद इंटरनेट के सबसे वायरल ट्रेंड को “ऑफिशियल” बना दिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे “डिप्लोमेसी का सबसे क्यूट मोमेंट” बताया।

रोम में दिखी खास दोस्ती

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने इटली दौरे की कई तस्वीरें शेयर की थीं। रोम में दोनों नेता एक साथ कार राइड करते नजर आए, फिर उन्होंने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया और बाद में डिनर मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। मेलोनी ने पीएम मोदी के स्वागत में X पर एक सेल्फी भी पोस्ट की और लिखा, “Welcome to Rome, my friend!” साथ में उन्होंने भारत और इटली के झंडे वाले इमोजी भी लगाए। तस्वीर में रोम का मशहूर Colosseum रात की रोशनी में चमकता दिखाई दे रहा था। इस फोटो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों कमेंट्स आए।

G7 Summit से शुरू हुआ था Melodi ट्रेंड

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की Melody

“Melodi” ट्रेंड पहली बार तब वायरल हुआ था जब G7 Summit के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में दोनों कैमरे की तरफ हाथ हिलाते नजर आए थे और मेलोनी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा था – “Hello from the Melodi team.” इसके बाद सोशल मीडिया पर #Melodi ट्रेंड करने लगा और लोगों ने दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर कई मीम्स और पोस्ट शेयर किए। पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था – “Long live India-Italy friendship!”

भारत-इटली रिश्तों में नई गर्मजोशी

पीएम मोदी का यह इटली दौरा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी होनी है। इसके अलावा पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के Food and Agriculture Organization (FAO) मुख्यालय भी जाएंगे, जहां ग्लोबल फूड सिक्योरिटी और मल्टीलेटरल कोऑपरेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत और इटली इस समय अपने Joint Strategic Action Plan 2025-2029 पर तेजी से काम कर रहे हैं। दोनों देश टेक्नोलॉजी, डिफेंस, व्यापार और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

इंटरनेट को क्यों पसंद आ रही है ये दोस्ती?

राजनीतिक मंचों पर अक्सर गंभीर तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। कभी सेल्फी, कभी मजेदार वीडियो और अब Melody टॉफी वाला मोमेंट — यही वजह है कि लोगों को दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है। अब इंटरनेट पर लोग मजाक में पूछ रहे हैं — “Melodi इतनी स्वीट क्यों है?” और शायद इसका जवाब खुद उस Melody टॉफी में छिपा है, जिसे लेकर दोनों नेता हंसते नजर आए।

Also Read – रोम में फिर दिखी Melodi की दोस्ती, PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल