• Latest
  • Trending
  • All
Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

April 1, 2023
IPL 2026 CSK Bad News

IPL 2026 CSK Bad News: IPL सीजन 2026 शुरू होने से पहले ही CSK की हालत खराब, फिर आई मनहूस खबर

March 28, 2026
Godhuli Bela

Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम

March 28, 2026
Toyota Urban Cruisers Ebella

Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी

March 28, 2026
Trigrahi Yog

Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

March 28, 2026
रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

March 28, 2026
सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

March 28, 2026
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
Best EV Scooters

पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’

March 27, 2026
आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
Samsung Galaxy Book 6 Series

Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

March 27, 2026
Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
Saturday, March 28, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 1, 2023
in Top News, Trending
gu754aqo parliament pti
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Budget Session: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संसद के मौजूदा बजट सत्र में दोनों सदनों में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया है। ऐसे में अडाणी समूह के मामले में विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित करने की मांग सोमवार को भी करेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जेपीसी की मांग को लेकर 19 विपक्षी दल एकजुट हैं। सोमवार को भी यह मांग जारी रहेगी।’’

‘समझौते के लिए कोई प्रयास नहीं’

जयराम रमेश ने कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं निकला है। सरकार और विपक्ष के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की ओर से एक-एक प्रयास किया गया है, लेकिन सरकार ने किसी समझौते पर पहुंचने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभापति ने राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि रास्ता निकालिये, समझौता करिये। उन्होंने यह नहीं बताया कि समझौते का फार्मूला क्या होगा।’’

Budget Session
credit: google

माफी की मांग को लेकर भारी हंगामा

बता दें कि 13 मार्च से शुरू हुए Budget Session के दूसरे चरण के दौरान अभी तक दोनों सदनों ने जम्मू कश्मीर के बजट तथा वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनि मत से मंजूरी दी है। बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरुआती कुछ दिनों में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में भारत के लोकतंत्र को लेकर दिये गये बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

RelatedPosts

Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026
LPG सप्लाई में बड़ा फैसला

LPG सप्लाई में बड़ा फैसला: अब 70% तक बढ़ी कमर्शियल गैस, इंडस्ट्री और आम लोगों को राहत

March 27, 2026
अशोक खरात

नासिक कांड: खुद को कैप्टन बताने वाला अशोक खरात केस | SIT जांच, दुष्कर्म आरोप और ₹200 करोड़ की संपत्ति

March 27, 2026

जेपीसी गठित किए जाने की मांग

बाद में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को एक आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद 24 मार्च को लोकसभा से उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गयी। विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी गठित किए जाने की मांग पर Budget Session के दूसरे चरण की शुरूआत से ही सरकार पर दबाव बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: CSK के लिए MS Dhoni का अद्भुत रिकॉर्ड, इन आंकड़ों से जानिए क्यों स्पेशल हैं माही

राष्ट्रपति के संबोधन से Budget Session की शुरुआत

बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होती है। राष्ट्रपति संसद के दोनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं। इस बार लोकसभा और राज्‍यसभा की संयुक्त बैठक को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संबोधित करेंगी। संविधान के आर्टिकल 86 (1) में इसका प्रावधान है।

विस्तार से जानिए बजट से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

वित्त मंत्री पेश करता है आम बजट

Budget Session के पहले भाग के दौरान, संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होगी, जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। वहीं केन्द्रीय वित्त मंत्री बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। जब भाषण खत्म हो जाता है तब बजट को सदन के समक्ष रखा जाता है। इसके बाद राज्यसभा मे इसे पेश किया जाता है। उस बजट में सरकार द्वारा जितनी अनुदान (Grant) की मांग की गई है राज्यसभा को उन अनुदान मांगों पर कटौती का कोई अधिकार नहीं होता है।

‘आर्थिक सर्वेक्षण’

आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे एक वार्षिक दस्तावेज है जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा तैयार किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण को आम तौर पर बजट प्रस्तुत करने से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था का हिसाब-किताब होता है। इसके द्वारा यह पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है, देश किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, किस सेक्टर में कितना निवेश हुआ, और आगे क्या-क्या जरूरतें हैं।

Budget Session
cerdit: google

आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर यह तय होता है कि आने वाले साल में देश की अर्थव्यवस्था किस तरह से रहेगी। आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ प्रदान करता है, और सरकार आर्थिक सर्वेक्षण का संज्ञान लेकर उसी के अनुसार योजनाओं की घोषणा करती है।

दो चरणों में होता है Budget Session

Budget Session दो चरणों में होता है। इस साल के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू होगा और 14 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 फरवरी से 12 मार्च तक सामान्‍य अवकाश रहेगा। इस दौरान विभाग संबंधी संसदीय स्‍थायी समितियां अनुदानों की मांग की जांच और अपने मंत्रालयों तथा विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेंगी। करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।

विभागीय समितियों द्वारा जांच

बजट पर आम बहस पूरी होने के बाद सदन तीन या चार हफ्तों के लिए स्थगित हो जाता है। इस बजट अंतराल के दौरान संसद कि स्थायी समितियां अनुदान की मांग आदि की विस्तार से जांच-पड़ताल करती है और एक रिपोर्ट तैयार करती है। संसद का वित्तीय नियंत्रण मंत्रालयों पर स्थापित हो सके इसीलिए स्थायी समिति (Standing committees) की व्यवस्था को 1993 में शुरू किया गया था।

धन विधेयक भी होता है पारित

Budget Session के दूसरे भाग के दौरान, इस रिपोर्ट को दोनों सदनों में चर्चा करने के लिए रखा जाता है। बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान, सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा पर ध्यान दिया जाता है। सत्र के दूसरे चरण में केंद्रीय बजट, एक धन विधेयक भी पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: PBKS vs KKR Live Updates

Tags: Budget session

Related Posts

Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026

LPG सप्लाई में बड़ा फैसला: अब 70% तक बढ़ी कमर्शियल गैस, इंडस्ट्री और आम लोगों को राहत

March 27, 2026

नासिक कांड: खुद को कैप्टन बताने वाला अशोक खरात केस | SIT जांच, दुष्कर्म आरोप और ₹200 करोड़ की संपत्ति

March 27, 2026

Recent Posts

  • IPL 2026 CSK Bad News: IPL सीजन 2026 शुरू होने से पहले ही CSK की हालत खराब, फिर आई मनहूस खबर
  • Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम
  • Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी
  • Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
  • रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.