Nagaur Accident: नागौर में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में लगभग 11 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। दुर्घटना स्‍था से आयी जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, कि क्रूजर ट्रक से टकरा गया जिससे यह भीषड हादसा हुआ।

घटना पर टिप्पणी करते हुए श्री बालाजी थाने के एसएचओ ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए बीकानेर के नोखा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Nagaur Accident हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए आज कहा कि राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क दुर्घटना बेहद दर्दनाक है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागौर में सड़क दुर्घटना में मारे गए उज्जैन के 11 व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Nagaur Accident: घटना स्‍थल से आए कुछ दर्दनाक वीडियो-

यह भी जरूर पढें- आतंकवादी की घर वापसी: ओसामा बिन लादेन का सहयोगी अमीन-उल-हक लौटा अफगानिस्‍तान, देखें पूरा वीडियो: