Top News

Lockdown Return In China: चायना में फिर लौटा कोरोना, लगा लॉकडाउन, जानिए क्‍या है नई अपडेट-

Lockdown Return In China: चायना से आयी खबरों के अनुसार एक बार फिर से चायना में कोरोना ने तेजी से दस्‍तक दी है जिसकी बदौलत पिछले एक हफ्ते में चीन ने लगभग 11 राज्‍यों में लॉकडाउन लगा दिया है।

खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के 100 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद चायना ने सख्त लॉकडाउन लगाने का ये बड़ा कदम उठाया है। AFP की रिपोर्ट की माने तों 40 लाख की आबादी वाले शहर Lanzhou में चायना में लॉकडाउन में शख्‍ती दिखाई है। ये कोविड की तीसरी लहर के संकेत हो सकते हैं।

इतना ही नहीं चीन के भीतरी मंगोलिया क्षेत्र के एक काउंटी ईजिन में कोरोना के कई मामले मिले हैं जिसके बाद चार मिलियन के उत्तर-पश्चिमी शहर Lanzhou को लॉकडाउन के तहत रखा गया है।

एक बार फिर तेजी से फैल सकता है कोरोना:

एनएचसी अधिकारीओं ने इस मामले पर चिंजा जताते हुए कहा है कि “कोरोना एक बढ़ता जोखिम है और इसका प्रकोप और भी फैल जाएगा,” स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मामलों की संख्या बढ़ सकती है और प्रकोप से लड़ने के लिए परीक्षण में तेजी लाई जाए है।

वैक्‍सीनेशन के बाद भी पए गए कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्टों के अनुसार, चीन में हाल ही में कोरोनावायरस के प्रकोप की सूचना 16 अक्टूबर को दी गई थी, जब चीन के शंघाई में पूरी तरह से टीका लगाए गए वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था।

भारत में कोरोना:

भारत में कोरोना के केस मिलना अब भी बंद नहीं हुए हैं। अक्‍टूबर महीने की बात की जाए तो भारत में रोजाना 15 हजार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं हांलाकि वैक्‍सीनेश्‍न की प्रक्रिया में भी तेजी आयी है जिसकी बदौलत 100 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी जरूर पढें – जानिए कौन हैं समीर वानखेडें जो कई सालों से बॉलीवुड ड्रग नेक्‍सस की कर रहे हैं जांच

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp