एक वीडियो जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, ट्रेंड हो रहे इस वीडियो ने लोगों सहित केरल के IPS अधिकारी विजयकुमार को भी काफी प्रभावित किया।

इस वायरल वीडियो में केरल की एक महिला को एक बस के पीछे भागते हुए देखा जा सकता है, ताकि वह एक नेत्रहीन बुजुर्ग को वाहन पर चढ़ने में मदद कर सके। वीडियो को IPS अधिकारी विजयकुमार ने ट्विटर पर भी शेयर किया, साथ ही लिखा कि “उसने इस दुनिया को जीने के लिए बेहतर जगह बनाई। दयालुता बहुत ही सुंदर है!” क्लिप में मौजूद महिला की पहचान बाद में सुप्रिया के रूप में हुई।

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की दयालुता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह काम मानवता में उनके विश्वास की पुष्टि करता है।

स्थानीय मीडिया द्वारा की जब सुप्रिया बात की गई तो, उन्‍होनें कहा- कभी सोचा भी नहीं था कि किसी ने इस घटना को रिकॉर्ड किया है और वह काफी हैरान है जब उनके दोस्त ने उन्‍हें यह बताने के लिए बुलाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी जरूर पढे़- विकास दुबे की एनकाउटंर में मौत, यहां देखें घटना की पूरी जानकारी