मध्यप्रदेश से कानपुर लौटते समय अपराधी को लेकर जा रही यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद एनकाउंटर में यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे मारा जा चुका है।

पिछले शुक्रवार को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद से विकास दुबे को कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मंदिर में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी जरूर पढ़े- बड़ी खबर: कानपुर एनकाउंटर मुजरिम विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार 

गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश ले जा रही तीन पुलिस कारों में से एक, जहां उसे गिरफ्तार किया गया था, आज सुबह राजमार्ग पर पलट गई।

पुलिस ने मीडियो को बताया की जो गाड़ी पलटी थी उसमें विकास दुबे थे। बाद में मुठ़भेठ हुई और विकास दुबे मारा गया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच जब यूपी एसटीएफ की गाड़ी रास्ते में पलट गई तो विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। उसके बाद उसे गोली लगी और विकास दुबे मारा गया। वांछित गैंगस्टर विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया।

यहां देखें पुलिस का वयान-

यह भी जरूर पढ़े- कानपुर एनकाउंटर: 8 पुलिसकर्मी शहीद, जानिए घटना की पूरी जानकारी