शुक्रवार की सुबह गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर से देश जागा। मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में गुरुवार को गैंगस्‍टर विकास दुबे के आत्‍मसर्पण के बाद, उसे एसटीएफ द्वारा कानपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, जैसा कि पुलिस ने बताया, जिस जीप में दुबे को ले जाया जा रहा था, कथित तौर पर भारी बारिश के कारण जीप पलट गयी और उसने भागने की कोशिश की।

दुबे पर अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा गोलीबारी की गई जिसमे वह घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी जरूर पढे़- विकास दुबे की एनकाउटंर में मौत, यहां देखें घटना की पूरी जानकारी

दुबे एनकाउटंर के बाद सोशल मीडिया पर इसके काफी जोक्‍स बन रहे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुबे एनकाउटंर की यह कहानी नाटकीय वास्तविक जीवन की कहानी किसी भी रोहित शेट्टी की फिल्म की कहानी से कम नहीं है, रोहित सेठ्ठी की सिघंम 2 फिल्‍म स्‍टोरी भी इससे मिलती जुलती है।

इसी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी जोक्‍स बने जिन्‍हें आप यहां देख सकते हैं।  

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: IPS अधिकारी सहित कई लोगों ने शेयर किया इस दयालु महिला का वीडियो