कोरोना से एक तरफ जहां पूरा देश डरा हुआ है वही कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं जो आपको इस बीमारी से लड़ने की ताकत देगें। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा ही एक वीडियो जिसमें कोरोना मरीजों को बर्थडे पार्टी में झूमते हुए देखा जा सकता है।
एक आईपीएस ऑफिसर ने अपने ट्विटर अकाउंट से कोरोना अस्पताल का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ कोरोना मरीज बर्थडे पार्टी में गाने पर नाजते हुए देखे जा सकते हैं।
आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा दिलेर मेहंदी के गानों पर 2 मिनट नाचने से बड़ी से बड़ी नेगेटिविटी गायब हो जाती है। रायपुर जिले के इंडोर स्टेडियम के कोविड सेंटर का यह नजारा कोरोना को हराने का काम करेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो-
.@dalermehndi के गानों पर 2 मिनट नाचने से बड़ी से बड़ी नेगेटिविटी गायब हो जाती है.????@RaipurDist के इंडोर स्टेडियम #COVID19 Hospital में #Birthday पार्टी का नज़ारा.
आप भी ऐसे हंसते रहें, दिल खोल कर नाचें, सावधानी बरतें, वायरस हारेगा.
Being Happy is the way to beat all Viruses! pic.twitter.com/BbxkVwnwFu— Dipanshu Kabra (@ipskabra) September 3, 2020











