Top News

रायपुर: कोरोना मरीजों ने धूमधाम से मनाई बर्थडे पार्टी, IPS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

कोरोना से एक तरफ जहां पूरा देश डरा हुआ है वही कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं जो आपको इस बीमारी से लड़ने की ताकत देगें। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा ही एक वीडियो जिसमें कोरोना मरीजों को बर्थडे  पार्टी में झूमते हुए देखा जा सकता है।

एक आईपीएस ऑफिसर ने अपने ट्विटर अकाउंट से कोरोना अस्‍पताल का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ कोरोना मरीज बर्थडे पार्टी में गाने पर नाजते हुए देखे जा सकते हैं।

आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा दिलेर मेहंदी के गानों पर 2 मिनट नाचने से बड़ी से बड़ी नेगेटिविटी गायब हो जाती है। रायपुर जिले के इंडोर स्‍टेडियम के कोविड सेंटर का यह नजारा कोरोना को हराने का काम करेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

यह भी जरूर पढ़े- सोशल मीडिया पर सामने आया डरावना वीडियो, डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला 4 फीट लंबा सांप

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp